प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे मोदी ने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिव का एक रूप कल्याण है तो दूसरा रौद्र रूप है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रूप देखा है।
उन्होंने आगे कहा, भारत पर जो वार करेगा वह पाताल में भी नहीं बचेगा, लेकिन दुर्भाग्य से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमारे देश में कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस पार्टी और उनके चेले दोस्त इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
पाकिस्तान का ये दुख कांग्रेस-सपा से सहन नहीं हो रहा है। उधर आतंक का आका रोता है, इधर कांग्रेस, सपा वाले आतंकियों की हालत को देखकर रोते हैं। कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रश्न किया, क्या सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है?
समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में सपा भी पीछे नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सपा के नेता संसद में पहलगाम के आतंकवादियों को मारे जाने पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी, तो वह आतंकियों को क्लीन चीट देती थी।
पीएम मोदी ने अंत में कहा कि यह नया भारत है, जो भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है।
(इसी दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और विपक्ष को घेरते हुए कहा कि अब कोई बिचौलिया नहीं है।)
*#WATCH | Varanasi, UP: Prime Minister Narendra Modi says, Everyone understands that Pakistan is upset. But Congress and the Samajwadi Party cannot handle the pain that Pakistan is going through. Pakistan is crying, and here, Congress and SP are crying, seeing the condition of… pic.twitter.com/y861CEtnBE
— ANI (@ANI) August 2, 2025
आत्मविश्वास की कमी... यशस्वी जायसवाल को दिग्गज की फटकार, फ्लॉप रही पिछली 5 पारियां
हिमाचल में कुल्लू में बाढ़ का कहर: मलाणा पॉवर प्रोजेक्ट का डैम टूटा, वाहन बहे, पुल ध्वस्त
पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी: 9.7 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये!
ओवल टेस्ट में इंग्लैंड का भारी ब्लंडर, भारत की जीत की राह हुई आसान
अमेरिका के दबाव में भी नहीं झुका भारत, रूस से तेल खरीदना जारी!
राजस्थान में अगले 5-6 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
राज ठाकरे की सरकार को खुली चुनौती: कहा, एक बार गिरफ्तार करके दिखाओ!
ट्रंप के भारत पर गलत बयानों से भड़के देवेगौड़ा, बोले - भारतीय किसानों से सीखो!
इजराइल के दोस्त की मदद से सीरिया में रौशन होगा तुर्की, ईरान को झटका!
महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका, 7 नेताओं ने थामा शिंदे का हाथ