ये सपा वाले साइकिल उठाकर भाग जाएंगे... - वाराणसी से PM मोदी ने किया 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का ऐलान
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 21 सौ करोड़ रुपये से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को बेटियों का बदला बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी है, जिस पर 24 हजार करोड़ रुपये किसानों के कल्याण के लिए खर्च किए जाएंगे। यह योजना उन जिलों पर केंद्रित होगी जो पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण विकास में पिछड़ गए थे।

वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ये सपा वाले तो आंकड़ा सुनकर ही अपनी साइकिल लेकर भाग जाएंगे। अब तक 1.5 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं। आधा लक्ष्य पूरा कर लिया है। ये बहुत बड़ा काम हो रहा है।

सपा पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में सपा वाले भी पीछे नहीं हैं। सपा के नेता संसद में कह रहे थे ये आतंकवादियों को अभी क्यों मारा? अब आप बताएं, सपा वालों को फोन करूं क्या आतंकियों को मारूं या ना मारूं? क्या आंतकियों को मारने के लिए भी इंतजार करना चाहिए? क्या उनको भागने का मौका दिया जाए। ये वो ही लोग हैं जो आतंकियों को क्लीन चिट देते थे और अब उनके मारे जाने से परेशानी हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, पाकिस्तान का ये दुख कांग्रेस, सपा से सहन नहीं हो रहा है। उधर आतंक का आका रोता है, इधर कांग्रेस, सपा वाले आतंकियों की हालत को देखकर रोते हैं। कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है।

मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह नया भारत है। यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि अब कोई बिचौलिया नहीं है और किसानों के खाते में सीधे 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बागपत में फिर थूक जिहाद , रोटी पर थूककर बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Story 1

दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा कल तक स्थगित

Story 1

संभल हिंसा: विलेन का हीरो जैसा स्वागत, दंगों को कैसे रोकें?

Story 1

11 मैच, 1108 रन: क्या सेलेक्टर्स की अनदेखी के बाद अब हसीब हमीद की होगी टीम में एंट्री?

Story 1

ओली पोप ने आकाशदीप पर साधा निशाना, अंपायर के सामने ही स्लेजिंग की कोशिश!

Story 1

जान जोखिम में डालकर स्टंट: पुल पर चलती ट्रेन के साथ दौड़ा शख्स, सोशल मीडिया पर आलोचना

Story 1

एशिया कप से पहले UAE में त्रिकोणीय भिड़ंत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई होंगे आमने-सामने!

Story 1

तेजस्वी यादव के झूठ का पर्दाफाश: चुनाव आयोग ने तस्वीर और नंबर के साथ दिखाया सच

Story 1

पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके, घरों से भागे लोग

Story 1

अंपायर धरमसेना और केएल राहुल के बीच तीखी बहस, स्टंप माइक में कैद हुई बातें!