धर्मगुरुओं द्वारा महिलाओं पर विवादित बयान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद जी महाराज के बाद अब साध्वी ऋतंभरा ने भी हिंदू लड़कियों द्वारा रील्स बनाने और आधुनिक जीवनशैली पर तीखी टिप्पणी की है।
साध्वी ऋतंभरा ने एक प्रवचन में कहा कि उन्हें हिंदू लड़कियों को देखकर शर्म आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंदे ठुमके लगाकर, गंदे गाने गाकर पैसे कमाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन लड़कियों के पति और पिता भी पैसों की वजह से उन्हें कुछ नहीं कहते। साध्वी ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर घर में गंदी कमाई आती है तो पूर्वज तड़पने लग जाते हैं।
साध्वी ऋतंभरा ने रील्स के चलन पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि रील्स बनाने के लिए ठुमके, गंदे गाने और यहां तक कि कम कपड़े पहनकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से मर्यादित जीवन जीने की अपील की।
यह बयान मार्च महीने का है, लेकिन हाल ही में अन्य धर्मगुरुओं के बयानों से उपजे विवाद के कारण यह फिर से चर्चा में आ गया है।
साध्वी ऋतंभरा, जो राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही हैं, वर्तमान में वात्सल्य ग्राम नाम से एक आश्रम चलाती हैं, जहाँ अनाथ बच्चों और विधवा/परित्यक्त महिलाओं को आश्रय दिया जाता है।
साध्वी ऋतंभरा से पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज भी महिलाओं और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।
प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि आज के समय में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं। बाकी सभी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में लगी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो युवक या युवती कई लोगों के साथ संबंध बनाते हैं, वे बाद में अपने पति या पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाते, क्योंकि उन्हें व्यभिचार की आदत लग चुकी होती है।
अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि लड़कियों की शादी 25 साल से पहले हो जानी चाहिए, क्योंकि ऐसा न होने पर उनके 4-5 बॉयफ्रेंड बन जाते हैं , जिससे उनके वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और आज की जीवनशैली लड़कियों के जीवन में अस्थिरता ला रही है, इसलिए माता-पिता को समय रहते बेटियों की शादी तय कर देनी चाहिए।
इन धर्मगुरुओं के बयानों ने समाज में महिलाओं की भूमिका, आधुनिक जीवनशैली और नैतिक मूल्यों पर एक नई बहस छेड़ दी है।
हिन्दू स्त्रियां ...हे भगवान ! नंगे होकर पैसे कमाओगे
— Prerna Yadav (@prerna_yadav29) August 1, 2025
- पद्मभूषण से सम्मानित साध्वी ऋतंभरा pic.twitter.com/A04zfElKzO
जान जोखिम में डालकर स्टंट: पुल पर चलती ट्रेन के साथ दौड़ा शख्स, सोशल मीडिया पर आलोचना
ट्रंप के टैरिफ अटैक और रूसी तेल खरीद पर विदेश मंत्रालय का सधा जवाब
डिविलियर्स की गोल्डन आर्म , दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से हराया!
दुपट्टा सर से फिसला, शौहर ने बाल काटे: मुस्लिम पति की बर्बरता से दहला समाज
मेसी बनाम धोनी: क्या दिसंबर में भारत में क्रिकेट खेलते दिखेंगे महान फुटबॉलर?
नायर ने संभाली पारी, भारत का संघर्ष जारी, 6 विकेट पर 204 रन
बागपत में फिर थूक जिहाद , रोटी पर थूककर बनाने वाला युवक गिरफ्तार
अंपायर पर इंग्लैंड की मदद का आरोप! कुमार धर्मसेना के इशारे पर मचा बवाल
जंगल का राजा भीगी बिल्ली! शेरनी के गुस्से से दुम दबाकर भागा शेर, वीडियो वायरल
इंडिगो विमान में यात्री ने दूसरे को जड़ा थप्पड़, हंगामा!