मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E138 में विमान के लैंड करने के बाद हुई।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि एयरहोस्टेस एक यात्री को दूसरी जगह ले जा रही हैं, तभी एक अन्य सीट पर बैठा शख्स अचानक उस यात्री को थप्पड़ मार देता है। एयरहोस्टेस तुरंत उसे रोकने की कोशिश करती हैं।
थप्पड़ लगने के बाद पीड़ित यात्री रोने लगता है। आसपास बैठे अन्य यात्री भी थप्पड़ मारने वाले शख्स के व्यवहार पर नाराजगी जताते हैं।
थप्पड़ मारने वाले यात्री को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा टीम को सौंप दिया गया है। एयरलाइंस ने उसे अनरूली घोषित कर दिया है।
इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें फ्लाइट में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। एयरलाइन ने इस तरह के अभद्र व्यवहार को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है और यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और गरिमा से समझौता करने वाले किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा की है। इंडिगो ने यह भी कहा कि उनके चालक दल ने स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया और संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। साथ ही, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि थप्पड़ मारने वाले शख्स ने ऐसा क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*A passenger gets a panic attack on a flight journey and another passenger who had no business whatsoever just slaps him.
— With Love Bihar (@WithLoveBihar) August 1, 2025
Clearly a sense of privilege is consuming India ! It looks like he was deboarded which is appreciated 👍 pic.twitter.com/bbExuHVpfl
हिंदू आतंकवाद की थ्योरी का जन्म कैसे हुआ? सीएम फडणवीस ने खोला राज
नोएडा में स्कूल के सामने से दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण!
अंपायर पर इंग्लैंड की मदद का आरोप! कुमार धर्मसेना के इशारे पर मचा बवाल
फुल मसाला या फालतू ड्रामा? दर्शकों की कसौटी पर सन ऑफ सरदार 2
मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में यात्री ने जड़ा थप्पड़, रोने लगा पीड़ित
IND vs ENG: साई सुदर्शन और बेन डकेट के बीच मैदान पर बवाल, पवेलियन लौटते समय हुई तीखी बहस
जातिवाद और जज्बातों में उलझी धड़क 2 : क्या लोगों का दिल जीत पाई सिद्धांत-तृप्ति की फिल्म?
स्वेटर के नीचे... क्या अंपायर कुमार धर्मसेना ने भारत के साथ की चीटिंग? आकाश चोपड़ा ने बताई पूरी बात
सुनील शेट्टी ने बताया, कैसी है सन ऑफ सरदार 2 !
दर्द और थकान में भी ऐसा स्पेल: सिराज की गेंदबाजी के दीवाने हुए पूर्व खिलाड़ी