हिंदू आतंकवाद की थ्योरी का जन्म कैसे हुआ? सीएम फडणवीस ने खोला राज
News Image

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव ब्लास्ट मामले पर आए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 2008 की साजिश अब सबके सामने आ गई है।

उस समय की सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़े थे। फडणवीस ने कहा कि उस समय दुनिया भर में बड़े पैमाने पर आतंकवादी घटनाएं हो रही थीं और इस्लामिक आतंकवाद दुनिया भर में चर्चा का विषय था।

वोटरों में गुस्सा निर्माण न हो, अपने वोट बैंक को नाराज़ करने से बचने और संतुलन बनाए रखने का दिखावा करने के लिए, उन्होंने हिंदू आतंकवाद की थ्योरी तैयार की, भ्रम फैलाया और लोगों को गिरफ्तार किया। यह हिंदुत्ववादी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को टार्गेट करने का षड़यंत्र था।

हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि कई अधिकारी ऐसे थे जिन्होंने दबाव के बाद भी कहा कि वे ऐसा गैरकानूनी काम नहीं करेंगे, क्योंकि आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

फडणवीस ने कहा कि परत दर परत यह साजिश सामने आ रही है। इस्लामी आतंकवाद था और आज भी है, लेकिन ऐसा किसी ने नहीं कहा कि सभी मुस्लिम आतंकवादी हैं। इसके बावजूद तमाम हिंदुओं को आतंकवादी ठहराने का प्रयास कांग्रेस ने उस समय किया था। अब लोग बोलना शुरू करेंगे और इससे कड़ी सामने आएंगी।

गौरतलब है कि बीते दिन एनआईए की विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इन सभी के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है। जिन आरोपियों को बरी किया गया है, उनमें भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

फुल मसाला या फालतू ड्रामा? दर्शकों की कसौटी पर सन ऑफ सरदार 2

Story 1

खेल भावना: करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर के लिए अंग्रेजों ने बजाई तालियां!

Story 1

जातिवाद और जज्बातों में उलझी धड़क 2 : क्या लोगों का दिल जीत पाई सिद्धांत-तृप्ति की फिल्म?

Story 1

आकाशदीप का जश्न पड़ सकता है महंगा! डकेट को आउट करने के बाद कंधे पर रखा हाथ; क्या कहता है ICC का नियम?

Story 1

ट्रंप की धमकियों को करारा जवाब! भारत ने रूस संबंध पर अमेरिका को दिखाई आइना

Story 1

क्या 56 की उम्र में भी अजय देवगन की कॉमेडी ने दर्शकों को हंसाया? सन ऑफ सरदार 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

Story 1

डिविलियर्स की गोल्डन आर्म , दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से हराया!

Story 1

इंडिगो विमान में यात्री ने दूसरे को जड़ा थप्पड़, हंगामा!

Story 1

बाइक पर अजगर को बांधकर घसीटा, वीडियो देख भड़के लोग - नरक में मिलेगी जगह

Story 1

मालेगांव ब्लास्ट: क्यों गिरफ्तार नहीं हुए मोहन भागवत? NIA कोर्ट के आदेश में खुलासा