कछुए जमीन और पानी दोनों में रहने वाले जीव हैं। जमीन पर धीमी गति के बावजूद, पानी में उनकी गति काफी बढ़ जाती है, और वे अच्छे तैराक भी होते हैं।
कुछ लोगों ने एक कछुए की पीठ पर कैमरा बांध दिया। फिर कछुए को नदी में छोड़ दिया गया।
कैमरे के साथ कछुए ने पानी में गोता लगाया, तो पानी के अंदर का सुंदर संसार दिखाई दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि कैमरे के साथ कछुए ने पानी में गोता लगाया तो पानी के अंदर का दृश्य अलग ही था। तल में रंगीन छोटे-छोटे पत्थर दिखे। आसपास बड़ी-बड़ी मछलियां तैरती नजर आईं। कुछ रंगीन मछलियां भी दिखाई दीं। पानी के अंदर बहुत कुछ नजर आया।
वीडियो में यह भी दिखता है कि जब कछुए के सामने एक छोटी मछली आई तो कछुए ने उसे अपना शिकार बना लिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो देखकर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, यह कछुआ बहुत प्यारा है। एक अन्य ने लिखा, निंजा टर्टल कैमरामैन। एक और यूजर ने लिखा, कछुआ मछली भी खाता है। कई यूजर्स ने वाऊ लिखकर वीडियो की सराहना की और कुछ ने इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
From a turtle s POV. pic.twitter.com/pGxURyffIE
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 31, 2025
मुनीर के जाल में फंसे ट्रंप, बलोच काटेंगे पंख ! बलोचिस्तान में ट्रंप के ख्वाब के चीथड़े-चीथड़े !
अजगर को रस्सी से बांध बाइक से घसीटा, छत्तीसगढ़ में क्रूरता की हद
दो सिर वाला सांप देख हैरान हुए लोग, वायरल हो रहा दुर्लभ वीडियो
बिहार में गंगा का कहर: तेज़ी से बढ़ता जलस्तर, बाढ़ का खतरा मंडराया!
महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका, 7 नेताओं ने थामा शिंदे का हाथ
चलती ट्रेन में यात्रियों को छड़ी मारने वाले रील वीरों को RPF ने दिखाई रियल पावर !
राजस्थान में जलप्रलय: 69 सालों का रिकॉर्ड टूटा, कई जिलों में हाहाकार
ट्रंप के टैरिफ अटैक और रूसी तेल खरीद पर विदेश मंत्रालय का सधा जवाब
नोएडा में स्कूल के बाहर दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार!
स्वेटर के नीचे... क्या अंपायर कुमार धर्मसेना ने भारत के साथ की चीटिंग? आकाश चोपड़ा ने बताई पूरी बात