अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान के साथ तेल भंडार विकसित करने के समझौते पर दिए गए बयान के बाद भारत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ट्रंप ने कहा था कि शायद पाकिस्तान भविष्य में भारत को तेल बेच सकता है।
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के अनुसार, पाकिस्तान के पास अपने खर्च के लिए केवल 25 प्रतिशत तेल और गैस का भंडार है। तुर्कमेनिस्तान, ईरान और कतर से ऑयल और गैस पाइपलाइन ही उसकी जरूरतें पूरी कर सकती हैं।
दुबे ने आगे लिखा, भीखमंगा देश भारत को क्या देगा? भारत अपने किसानों, छोटे व्यापारियों और देश की सुरक्षा के सामने किसी की परवाह नहीं करता। यह मोदी का मजबूत भारत है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान अपने विशाल तेल भंडारों को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्या पता, वे किसी दिन भारत को तेल बेचें!
ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा भी की है और रूस के साथ व्यापार करने पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि रूस से भारत द्वारा तेल खरीदना वाशिंगटन के साथ नई दिल्ली के संबंधों में निश्चित रूप से एक जलन का विषय है।
यह खुद अमेरिका का ख़ुलासा है,पाकिस्तान के पास केवल अपने खर्च के लिए 25 प्रतिशत तेल और गैस का भंडार है,अमेरिका के अनुसार तुर्कमेनिस्तान,ईरान और कतर ऑयल और गैस पाइपलाइन ही पाकिस्तान के जरुरत को पूरा करने का अंतिम विकल्प है ।भीखमंगा देश भारत को क्या देगा? भारत अपने किसानों,छोटे… pic.twitter.com/L0TKM7zJnK
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 1, 2025
नोएडा में स्कूल के बाहर दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार!
पूरी रात बारिश में PoK चढ़े, सुबह हाजी पीर कब्जाया, फिर भी वापस लौटा दिया!
फुल मसाला या फालतू ड्रामा? दर्शकों की कसौटी पर सन ऑफ सरदार 2
पेट्रोल भरवाकर भागे ड्राइवर ने उखाड़ फेंका नोजल, CCTV में कैद हुई करतूत!
ये तो आत्मघाती... शुभमन गिल के रन आउट पर गावस्कर का तीखा बयान
ट्रंप की धमकियों को करारा जवाब! भारत ने रूस संबंध पर अमेरिका को दिखाई आइना
गंदे ठुमके लगाकर पैसे कमा रही हैं हिंदू लड़कियां : साध्वी ऋतंभरा के बयान पर बवाल, वीडियो वायरल
मंत्री के चचेरे भाई ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार!
ओवल टेस्ट: नायर के अर्धशतक से भारत की वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ 204/6
करुण नायर ने ओवल टेस्ट में क्यों रन लेने से किया इनकार, जानिए वजह!