महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए बम धमाके के मामले में आज NIA कोर्ट अहम फैसला सुनाएगा। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद यह फैसला आएगा।
बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित (सेवानिवृत्त) सहित 7 लोग इस मामले में आरोपी हैं। अदालत ने 19 अप्रैल को मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक भीड़-भाड़ वाले इलाके में बम विस्फोट हुआ था जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। धमाका उस समय हुआ था जब लोग रमजान के दौरान नमाज पढ़ने जा रहे थे।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया था। उन पर आतंकवाद, हत्या और धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।
शुरुआत में पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन बाद में ATS को सौंप दी गई। जांच में पता चला था कि विस्फोट LML फ्रीडम (MH15P4572) नंबर की बाइक में हुआ था। FSL टीम ने गाड़ी का सही नंबर पता लगाया। जांच में पता चला कि यह गाड़ी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम है।
घटना के एक महीने बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें साध्वी प्रज्ञा मुख्य आरोपी थीं।
लंबे समय तक चले मुकदमे में कई उतार-चढ़ाव आए। जांच एजेंसियों ने दावा किया कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं, लेकिन ट्रायल के दौरान कई गवाह अपने बयानों से पलट गए, जिससे मामला कमजोर होता गया।
विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने सभी आरोपियों को 31 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
17 साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, एनआईए की विशेष अदालत आज फैसला सुना सकती है। स्पेशल कोर्ट में आने वाले इस फैसले के कारण परिसर की अन्य अदालतों को उस दिन अन्य मामलों की सुनवाई स्थगित रखने या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करने को कहा गया है।
सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अदालत आरोपियों को दोषी ठहराएगी या सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर देगी।
#WATCH | मुंबई: महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट के 17 साल बाद, मुंबई की एक विशेष NIA अदालत आज इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
29 सितंबर, 2008 को नासिक के मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कई… pic.twitter.com/1uAulGNsmK
IND vs ENG: क्या गेंदबाज़ी करना भूले इंग्लैंड के टंग? वाइड से दे डाले 11 रन, बैन की मांग
ओली पोप के DRS कॉल ने दिलाई सफलता, जायसवाल सस्ते में आउट
क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया? ट्रंप की चेतावनी के बाद पीछे हटीं रिफाइनरी कंपनियां!
क्या सन ऑफ सरदार 2 हंसाती है या बोर करती है? दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया!
सन ऑफ सरदार 2 : क्या अजय देवगन की फिल्म ने दर्शकों को किया निराश या फिर जीता दिल?
पीएम मोदी ने जारी किया 1000 रुपये का सिक्का, जानिए क्यों है यह खास?
AIIMS पटना में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल: विधायक चेतन आनंद पर मारपीट और धमकाने का आरोप
कुमार धर्मसेना विवाद: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के साथ बेईमानी?
डेड इकोनॉमी पर ट्रंप के समर्थन से राहुल गांधी की बड़ी गलती, अपनी पार्टी में ही घिरे
अमेरिकी धौंस के आगे भारत झुका नहीं, ट्रंप ने लगाया 25% टैरिफ!