प्रियंका गांधी का अमित शाह पर करारा वार: 3 साल में 25 हमले; जल गया मणिपुर
News Image

लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना के साहस को सराहा। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार किए।

गांधी ने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने सदन में कई बातें गिनाईं और इतिहास पढ़ाया, लेकिन यह नहीं बताया कि पहलगाम में हमला कैसे हुआ, क्यों हुआ? यह सवाल अब भी अटके हुए हैं। पहलगाम में लोग सरकार के भरोसे गए थे, लेकिन सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। क्या नागरिकों की सुरक्षा रक्षा मंत्री और गृह मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है?

प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का जिक्र करते हुए कहा कि वे सरकार के भरोसे पहलगाम गए थे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने यूपीए सरकार में हुए आतंकवादी हमलों का जिक्र किया, लेकिन 2020 से 22 अप्रैल 2025 तक देश ने 25 आतंकवादी हमले देखे। इनमें 41 सैनिक और सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 54 लोग घायल हुए। इन हमलों के पीछे आतंकवादी संगठन टीआरएफ था, लेकिन भारत सरकार को इसे आतंकवादी संगठन घोषित करने में 3 साल लग गए। जब सरकार जानती थी, तो इतना समय क्यों लगा?

वायनाड सांसद ने कहा कि अमित शाह के नाक के नीचे पूरा मणिपुर जल गया, दिल्ली में दंगे हुए, पहलगाम में हमला हुआ, फिर भी वे उसी पद पर बने हुए हैं, क्यों? उन्होंने पूछा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और एनएसए की जिम्मेदारी नहीं है?

अमित शाह ने पी चिदंबरम को जवाब देते हुए ऐसी बात कही कि संसद में भूचाल आ गया!

गांधी ने कहा कि जब गौरव गोगोई जिम्मेदारी की बात कर रहे थे तो गृह मंत्री हंस रहे थे। पहलगाम हमले के बाद क्या सेना प्रमुख, इंटेलिजेंस प्रमुख ने इस्तीफा दिया? क्या गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया? इस्तीफा तो दूर, जिम्मेदारी तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि 11 साल से सत्ता में होने के बावजूद, राजनाथ सिंह उरी-पुलवामा के समय गृह मंत्री थे और आज रक्षा मंत्री हैं, जबकि अमित शाह के समय मणिपुर जल रहा है, दिल्ली में दंगे हुए, पहलगाम हुआ, लेकिन दोनों लोग पद पर बने हुए हैं, क्यों? इसका देश को जवाब चाहिए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

डिंपल यादव पर टिप्पणी: मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ताओं ने जड़े थप्पड़

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: कांग्रेस सांसद ने बताया तमाशा , सरकार से पूछे तीखे सवाल

Story 1

ओवल टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

Story 1

फारूक अब्दुल्ला का ऑपरेशन महादेव पर सवाल, कहा - नहीं पता कौन थे, क्या थे...

Story 1

हम गोली का जवाब गोले से देंगे : ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का खुलासा, अमेरिका से बातचीत का ब्यौरा

Story 1

दिल्ली में बंगाली महिला पर हमला: सच या बनावटी ड्रामा? पुलिस ने खोला राज!

Story 1

शाहजहांपुर में बवाल: वकीलों ने IAS अफसर से सरेआम कान पकड़कर मंगवाई माफी

Story 1

क्या बात थी कि भिड़ गए गंभीर और क्यूरेटर? टीम इंडिया करेगी शिकायत?

Story 1

पहलगाम मुठभेड़ की टाइमिंग पर उठे सवाल, अबू आजमी ने जताया संदेह

Story 1

चोरी की ऐसी सजा! गुरुग्राम में गार्ड को उल्टा लटकाकर बरसाए डंडे, 4 गिरफ्तार