लखनऊ: बख्शी का तालाब थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी सौम्या कश्यप ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो के जरिए हुआ।
पुलिस के अनुसार, सौम्या कश्यप कांस्टेबल अनुराग सिंह की पत्नी थीं, जो वर्तमान में बख्शी का तालाब थाने में ईगल मोबाइल में तैनात हैं।
सौम्या कश्यप ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके ससुराल वाले उनके पति की दूसरी शादी करवा रहे हैं और उनका देवर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वीडियो में सौम्या रोते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाती हुई कहती हैं, मैं मर रही हूं, लेकिन इन लोगों को मत छोड़िए। उन्होंने अपने जख्मों को कैमरे पर दिखाते हुए कहा कि उनके ससुराल वाले कहते थे, इसे मार दो, मैं तुम्हें बचा लूंगा।
सौम्या ने यह भी दावा किया कि उनके पति ने उनसे कहा, मैं पुलिस में हूं, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
सौम्या ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने हरियाली तीज के दिन यह कदम उठाया।
पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की जांच जारी है।
*#लखनऊ: कांस्टेबल की पत्नी सौम्या कश्यप ने हरियाली तीज के दिन की आत्महत्या, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप।
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 27, 2025
इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश छोड़, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप; मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब थाने… pic.twitter.com/ulNZbHsxI9
पाकिस्तान के साथ खेलेंगे? सवाल सुनते ही शिखर धवन का पारा चढ़ा, कर दी सबकी बोलती बंद!
जूते से मारेंगे : पंचायत सचिव को धमकी देने पर राजद विधायक का स्पष्टीकरण
लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह को टोका, रक्षा मंत्री बोले - अरे रुकिए तो
जलते प्लेन से बच्चे को छोड़ बैग लेकर भागा पिता, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
बैंकॉक में खूनी मंजर: बाज़ार में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
पाकिस्तान का पूर्व पैरा कमांडो आतंकी मूसा, सेना ने ऐसे खोजकर किया ढेर!
इंग्लैंड टीम पर फूटा गुस्सा: खेल भावना को ताक पर रखने का आरोप!
पहलगाम में कैसे घुसे आतंकी? PoK पर चुप्पी क्यों? गोगोई ने उठाये तीखे सवाल
लंगड़ा आम भी खड़ा होता! जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये मज़ेदार वीडियो
शेर का पीछा, भैंस का पलटवार: सड़क पर बदला शिकार का खेल!