शुभमन गिल और केएल राहुल के क्रीज पर जमने के साथ ही, इंग्लैंड पर बेईमानी करने के आरोप लग रहे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रायडन कार्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें गेंद से छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भी कमेंट्री के दौरान इस घटना को उठाया था।
यह घटना भारत की दूसरी पारी के 12वें ओवर में घटी। शुभमन गिल ने ब्रायडन कार्स को लगातार दो चौके मारे, जिसके बाद कार्स गेंद से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए।
ब्रायडन कार्स ने अपने फॉलो-थ्रू में गेंद को अपने पैर से रोका। यह सामान्य बात है, लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंद को पकड़ने या उछालने की बजाय, अपने जूते के नीचे दबा दिया।
रिकी पॉन्टिंग ने ब्रायडन कार्स की इस हरकत को नोटिस किया। उन्होंने कहा कि कार्स गेंद के एक हिस्से को जूते से रगड़कर खराब करने की कोशिश कर रहे थे, ताकि रिवर्स स्विंग हासिल किया जा सके।
स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर लाइव टिप्पणी करते हुए पॉन्टिंग ने कहा कि वह ब्रायडन कार्स का आखिरी ओवर था, जहां वह अपने फॉलो-थ्रू में ऐसा करता है। गेंद को रोकता है और… ऊप्स! गेंद के चमकदार हिस्से पर स्पाइक्स के कुछ बड़े निशान बना देता है।
English team is Ball Tampering?#INDvsENG #BallTampering pic.twitter.com/Pb020N6AWe
— Forever_Kafir (@Ravi_s33) July 26, 2025
क्या मैनचेस्टर टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे जसप्रीत बुमराह?
आज जमकर बरसेंगे बादल: मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ में अलर्ट जारी
सोते हुए मजदूर के पास पहुंचा शेर, फिर जो हुआ देख लोग रह गए दंग!
चालान कटने पर शख्स ने पुलिस के सामने ही शुरू किए स्टंट, देखते रह गए अफसर!
मालदीव दौरे का असर: COP 33 में भारत का समर्थन करेगा मालदीव!
आधार कार्ड सेवाओं में 20 घंटे की रुकावट, जानें वजह
रुद्र, भैरव, दिव्यास्त्र... चीन-पाकिस्तान अब नापाक हरकत से पहले सौ बार कांपेंगे, सेना बनाएगी खास रणनीति
जब तक हिंदू धर्म में असमानता, तब तक धर्मांतरण, कोई नहीं रोक सकता: सपा सांसद रामजी लाल सुमन
पुणे में 70 वर्षीय महिला ने सांप को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल!
टिम डेविड का तूफान: 17 गेंद में 90 रन, रिकॉर्डतोड़ शतक से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को फिर रौंदा