थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव चरम पर है, दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं।
थाईलैंड का दावा है कि उसने हवाई हमले में कंबोडियाई सेना के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
वहीं, कंबोडियाई सेना 24 जुलाई से जारी संघर्ष में BM-21 ग्रैड मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल कर थाईलैंड पर रॉकेट दाग रही है।
खबरों के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं।
हालांकि, दोनों देशों के बीच तनाव नया नहीं है, लेकिन इस बार जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ है, वह संकेत देता है कि संघर्ष अब परंपरागत दायरे से बाहर निकल गया है।
कंबोडिया बीएम-21 ग्रैड रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है, जो 1960 के दशक में विकसित एक सोवियत-युगीन मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (एमआरएलएस) है।
यह ट्रक पर आधारित हथियार 6 सेकंड में 40 रॉकेट दाग सकता है, जो 122 मिमी कैलिबर के रॉकेट दुश्मन के टैंकों, तोपखाने और सैन्य ठिकानों को एक साथ निशाना बना सकते हैं।
एक बार फायर करने के बाद इसे दोबारा लोड होने में 10 मिनट लगते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, सीमा पर झड़पों में आमतौर पर ऐसे हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिससे साफ है कि इस बार कंबोडिया ने आक्रामक रुख अपनाया है।
सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि बीएम-21 जैसे हथियारों का इस्तेमाल गंभीर युद्ध स्थितियों में ही किया जाता है।
कंबोडियाई सेना का पलटवार! रॉयल कंबोडियन आर्मी ने थाईलैंड पर BM-21 Grad रॉकेट सिस्टम से हमला किया।
यह विवाद 7वीं शताब्दी के एक हिंदू मंदिर को लेकर बताया जा रहा है। दोनों देश इस मंदिर पर अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं।
यह मंदिर कंबोडिया की सीमा में स्थित है, लेकिन थाईलैंड का दावा है कि मंदिर के आसपास का क्षेत्र उसका है।
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने मंदिर पर कंबोडिया के अधिकार को मान्यता दी है, लेकिन क्षेत्र में थाई सेना की बढ़ती गतिविधियों ने फिर से तनाव बढ़ा दिया है।
🚨 कंबोडियाई सेना का पलटवार !
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) July 25, 2025
Royal Cambodian Army ने थाईलैंड पर BM-21 Grad रॉकेट सिस्टम से हमला किया । pic.twitter.com/Hd0BG1FgG3
बिहार: एंबुलेंस में महिला से गैंगरेप, होमगार्ड भर्ती में हुई थी बेहोश
रोवमैन पॉवेल ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20I में बनाया नया कीर्तिमान
ट्रंप की सरपंची धरी रह गई, थाईलैंड ने दिखाया आईना!
WCL 2025: इंडिया चैंपियंस की लगातार हार, पॉइंट्स टेबल में खस्ता हाल
यूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, स्टावरोपोल का सिग्नल सिस्टम तबाह
क्या बीसीसीआई पहलगाम को भूल गया? एशिया कप शेड्यूल पर देशवासियों का फूटा गुस्सा
अमेरिका जाने वाले सावधान! ज़रा सी छिपावट पर लगेगा भारी जुर्माना, CBP की चेतावनी
टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर में आग, 179 यात्रियों की जान बाल-बाल बची!
ईरान में आतंक: जैश अल-अदल कितना खतरनाक, पाकिस्तान से क्या है कनेक्शन?
अविश्वसनीय! मैक्सवेल का प्रचंड रूप, वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाया तहलका