रोहित-विराट के बाद अब वेदा कृष्णमूर्ति ने तोड़ा फैंस का दिल, 32 की उम्र में लिया संन्यास
News Image

टीम इंडिया इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है, और इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर आई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास की खबर से फैंस अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और भारतीय क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

यह दुखद खबर भारतीय महिला क्रिकेट टीम से आई है। स्टार बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने सिर्फ 32 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

वेदा कृष्णमूर्ति युवा महिला क्रिकेटरों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। उन्होंने छोटे से गांव से निकलकर अपने सपनों को पूरा किया। उन्होंने जीवन की तमाम मुश्किलों को पार करते हुए टीम इंडिया तक का सफर तय किया।

भारत की जर्सी में खेलते हुए वेदा ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को दीवाना बनाया। उनके संन्यास की खबर से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। वेदा ने फैंस के इस प्यार के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में वेदा ने लिखा, बड़े सपनों वाली एक छोटे शहर की लड़की। कदुर की शांत गलियों से लेकर गर्व से भारत की जर्सी पहनने तक...इस खेल ने मुझे खुशी, दर्द, मकसद और परिवार सब कुछ दिया। आज मैं खेल को अलविदा कहती हूं, लेकिन क्रिकेट को नहीं। मेरे परिवार, टीम के साथियों, कोचों, दोस्तों और पर्दे के पीछे के हर समर्थक का शुक्रिया।

वेदा कृष्णमूर्ति ने 23 जून, 2011 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में अपना आखिरी मैच खेला। इस दौरान उन्होंने 76 मैचों में 18.61 की औसत से 875 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उन्होंने 48 मैच खेले और 25.90 की औसत से 829 रन बनाए, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, पिछले सात सालों से उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। पिछले साल वे वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात टाइटंस के लिए खेलती नजर आई थीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सड़क किनारे जटायु जैसा विशाल पक्षी देख, सेल्फी लेने उमड़े लोग

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेज प्रताप यादव ने महुआ से निर्दलीय लड़ने का किया ऐलान

Story 1

ऐसे तो यूरोप खत्म हो जाएगा... ट्रंप ने यूरोपीय देशों को अप्रवासन पर दी कड़ी चेतावनी

Story 1

तेज प्रताप का धमाका: महुआ से निर्दलीय ताल, किसके लिए खतरे की घंटी?

Story 1

इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने पर जगदीशन ने तोड़ी चुप्पी, टीम में अचानक जगह मिलने पर नहीं हैं हैरान

Story 1

सत्ता से पहले ही सच? मुस्लिम लीग रैली में हिंदुओं को जिंदा जलाने की धमकी!

Story 1

नरेंद्र मोदी अद्भुत हैं : मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू बने मुरीद, भारत का जताया आभार

Story 1

चलती ट्रेन से लटककर चोर ने लगाई मौत की छलांग !

Story 1

ट्रांसलेटर अटकीं तो PM मोदी बोले - परेशान मत होइए, हम अंग्रेजी शब्द...

Story 1

फिरोजाबाद में मेरठ जैसा खौफनाक कांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर मार डाला