रामायण के जटायु की याद दिलाने वाला एक विशालकाय पक्षी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क किनारे पत्थरों पर बैठे इस दुर्लभ पक्षी को देखकर राह चलते लोग अपनी गाड़ियां रोककर तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।
वीडियो में दिख रहा पक्षी गिद्ध की एक दुर्लभ प्रजाति, एंडियन कोंडोर (Andean Condor) है। यह पक्षी आमतौर पर दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत में पाया जाता है।
आमतौर पर एंडियन कोंडोर इंसानों की भीड़ से दूर रहता है। लेकिन वायरल वीडियो में ये पक्षी न सिर्फ सड़क किनारे मौजूद है, बल्कि भीड़ से बिल्कुल भी परेशान नहीं दिख रहा है। इसका शांत व्यवहार और बड़ा आकार लोगों को हैरान कर रहा है।
रामायण में जटायु एक वीर गिद्ध थे, जिन्होंने माता सीता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध किया था। यही कारण है कि कई लोग इस विशालकाय पक्षी को जटायु का अवतार कह रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने श्रद्धा से इसे रामायण काल का संकेत बताया, तो कुछ ने इसे प्रकृति का अद्भुत चमत्कार माना।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, लगता है कि रामायण काल लौटकर आ रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा, यह बिल्कुल रामायण वाले जटायु की तरह दिख रहा है।
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। लोग इस दुर्लभ पक्षी को देखकर आश्चर्यचकित हैं और रामायण की कहानियों को याद कर रहे हैं।
लगता है रामायण काल के जटायु आज भी पाए जाते है
— Sweta Srivastava (@swetasamadhiya) July 25, 2025
जय श्री राम pic.twitter.com/7tl4Dgo9bk
ट्रेन से लटककर चोर बोला - लात मारी तो पैर खींच लूंगा!
जडेजा का फूटा गुस्सा! लाइव मैच में युवा खिलाड़ी को लगाई फटकार
साथी कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंदकर 14 वर्षीय कांवड़िए की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका
एक खत्म नहीं करता दूसरा आ जाता : जिहाद के नाम पर पिता ने कईयों से करवाया रेप, रूह कंपा देगी लड़की की आपबीती
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य में बुद्धि है कम, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने लगाई क्लास
मां की गोद में चैन से सोता हाथी का बच्चा, वीडियो देख पिघल जाएगा दिल
ईरान में आतंक: जैश अल-अदल कितना खतरनाक, पाकिस्तान से क्या है कनेक्शन?
दिल दहला देने वाला हादसा: 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की बच्ची, CCTV में कैद हुई दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में तबाही: केदारघाटी में बादल फटा, रुद्रप्रयाग में हाहाकार
ट्रंप की सरपंची धरी रह गई, थाईलैंड ने दिखाया आईना!