लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। यह विवाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिल्ली स्थित एक मस्जिद के दौरे के बाद शुरू हुआ है।
लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है, अखिलेश यादव, जो नफरत का सौदा नहीं करते। मंदिर-मस्जिद को राजनीति से नहीं जोड़ते...
यह पोस्टर तब लगाया गया जब भाजपा ने अखिलेश यादव पर मस्जिद में राजनीतिक सभा करने का आरोप लगाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 25 जुलाई को मस्जिद के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।
दरअसल, 22 जुलाई को अखिलेश यादव अपने कुछ सांसदों के साथ संसद के पास स्थित एक मस्जिद गए थे। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने मस्जिद को सपा का कार्यालय बना दिया है।
हालांकि, अखिलेश यादव ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा लोगों को एकजुट नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा, आस्था जोड़ती है, लेकिन भाजपा का हथियार धर्म है, वह तोड़ने में विश्वास रखती है।
लखनऊ में सपा नेता इंखलाक ने ये पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हारे लिए इबादत भी एक राजनीतिक अखाड़ा है, हमारे लिए धर्म प्रेम की पहचान है।
अखिलेश यादव के साथ रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और सांसद धर्मेंद्र यादव भी मस्जिद में नज़र आ रहे थे। नदवी उस मस्जिद के इमाम भी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अखिलेश यादव नदवी के बुलावे पर मस्जिद गए थे। अभी तक अखिलेश यादव ने मस्जिद जाने का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मस्जिद का माहौल राजनीति से दूषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद आस्था का केंद्र होती है, किसी राजनीतिक गतिविधि का नहीं। सिद्दीकी ने चेतावनी दी है कि भाजपा 25 जुलाई को जुमे की नमाज के बाद उसी मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।
*#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने पार्टी के उत्तर प्रदेश मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है जिसमें लिखा है, अखिलेश यादव, जो नफरत का सौदा नहीं करते। मंदिर-मस्जिद को राजनीति से नहीं जोड़ते... pic.twitter.com/HHXUXmO1Os
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2025
भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास! हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन का सफल ट्रायल
जो रूट का ऐतिहासिक शतक, ब्रैडमैन का रिकॉर्ड टूटा, बने नंबर वन!
क्या मोदी-मुइज्जू वार्ता में हुई चीन पर बात? विदेश सचिव ने दी जानकारी
800 करोड़ कमाने वाली हीरोइन के साथ फिल्म बनाकर करण जौहर को 8 साल बाद हुआ अफसोस
मुइज्जू की किस बात पर मोहित हुए पीएम मोदी? भारत ने मालदीव को दिया बड़ा तोहफा
ट्रैफिक में फंसी महिला, छीलने लगी मटर, देखकर हैरान हुए लोग
सड़क किनारे दिखा विशाल जटायु , उमड़ी देखने वालों की भीड़!
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण की घोषणा
मां के सामने 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम, चीखती रह गई बेबस मां
हिंदू लड़कियों को ड्रग्स, यौन शोषण और अत्याचार: भोपाल में चाचा-भतीजा गिरफ्तार