थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गहरा गया है। थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।इससे पहले कंबोडिया की बमबारी में 3 थाई नागरिकों की मौत हो गई थी और दो घायल हुए थे।
थाईलैंड का दावा है कि उसके एफ-16 लड़ाकू विमानों ने कंबोडियाई सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया है और अतिरिक्त जेट विमान तैनात किए जा रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे पर उकसावे की कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं।
ताजा झड़प एक प्राचीन शिव मंदिर (ता मुएन थोम) के पास हुई है। दोनों बौद्ध बहुल देश इस हिंदू मंदिर के लिए युद्ध करने को तैयार हैं। गुरुवार सुबह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर हिंसा भड़क उठी। दोनों देश विवादित प्रसात ता मुएन थोम मंदिर के पास गोलीबारी का आरोप लगा रहे हैं। कंबोडियाई विदेश मंत्रालय का कहना है कि थाई सैनिकों ने पहले गोली चलाई। थाई सेना का कहना है कि उसने जवाबी फायरिंग तब की, जब छह सशस्त्र कंबोडियाई सैनिक दिखाई दिए और आसमान में एक ड्रोन उड़ता देखा गया।
थाईलैंड ने कंबोडिया के दो सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और कंबोडिया ने इसे अखंडता का उल्लंघन बताया है।
दोनों देशों के बीच विवादित सीमा को लेकर तनाव काफी समय से है। थाईलैंड दूतावास ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द कंबोडिया छोड़ने के लिए कहा है। कंबोडिया ने थाईलैंड से एक को छोड़कर सभी राजनयिकों को वापस बुला लिया है और थाई राजनयिकों को अपने देश से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाईलैंड ने सीमा पार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है और कंबोडिया से खरीदारी भी रोक दी गई है।
प्राचीन प्रीह विहार मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह 1000 साल से भी पुराना हिंदू मंदिर है, जो इस झड़प का केंद्र बना हुआ है। सीमा पर तनाव अब बमबारी के साथ सशस्त्र संघर्ष में बदल गया है। एक पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर यूनेस्को की सूची में भी शामिल है। थाईलैंड इसके आसपास की जमीन पर अपना दावा करता है। यह आध्यात्मिक प्रतीक अब भू-राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है।
7 जुलाई 2008 को प्रीह विहार मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया। इसके बाद मंदिर को लेकर कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद गहरा गया। 2011 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने इसे कंबोडिया के पक्ष में फैसला सुनाया था।
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच हवाई हमले शुरू, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवादित सीमा क्षेत्र पर गुरुवार सुबह फिर से हिंसा भड़क उठी. थाईलैंड सेना ने कंबोडियाई दो सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए और कंबोडिया ने इसे अखंडता का उल्लंघन बताया. #ThailandCambodiaWAR #MissileAttack… pic.twitter.com/ymeeRnaXkS
— Zee News (@ZeeNews) July 24, 2025
योगी सरकार बनाम मंत्री का अनशन! जाति की लड़ाई या पुलिस जांच पर सवाल?
लालू परिवार में गृहयुद्ध का आगाज! तेज प्रताप ने RJD और परिवार को X पर किया अनफॉलो
झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: स्कूल की इमारत गिरी, 4 की मौत, मलबे में दबे 40 बच्चे!
बालकनी में चप्पल स्टैंड पर चढ़ी 3 साल की बच्ची, 12वीं मंजिल से गिरकर मौत
मां के सामने 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम, चीखती रह गई बेबस मां
तुमने 5 साल बर्बाद कर दिए! पत्नी को प्रेमी संग होटल में पति ने पकड़ा, वीडियो वायरल
ऑपरेशन सिंदूर जारी: सीडीएस चौहान का बड़ा बयान, हर स्तर पर सेना तैयार
इंसानियत शर्मसार: बीमार बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे फेंका, हुई मौत
यह मेरी ही जिम्मेदारी है : झालावाड़ स्कूल हादसे पर शिक्षा मंत्री का कबूलनामा, 5 टीचर निलंबित
मुंबई: मां के सामने 12वीं मंजिल से गिरकर चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत