मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 37 रन पर चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए ऋषभ पंत दूसरे दिन फिर बल्लेबाजी करने उतरे। चोट के बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर इतिहास रच दिया।
पंत ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में एक नहीं, बल्कि दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।
ऋषभ पंत ने पहली पारी में 69 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 72.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों पर 54 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
इसी के साथ, पंत टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 90-90 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
टेस्ट मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची:
पंत के पास दूसरी पारी में सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
इंग्लैंड में एक विकेटकीपर द्वारा एक सीरीज में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी पंत के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 479* रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने एलेक स्टीवर्ट (464 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1998) को पीछे छोड़ दिया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी अब ऋषभ पंत हैं। उन्होंने 67 पारियों में 2730 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 69 पारियों में 2716 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
𝗥𝗶𝘀𝗵𝗮𝗯𝗵 𝗣𝗮𝗻𝘁 🫡
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
That s it, that s the post
Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGtx3a#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/uhtBxiTWjR
ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी की महाराजा चार्ल्स से मुलाकात, मालदीव रवाना
वॉर 2 का ट्रेलर: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
बिल्ली समझकर तेंदुए का पीछा कर रहे थे कुत्ते, सच्चाई पता चलते ही दुम दबाकर भागे!
केरल: सौम्या रेप केस का दोषी गोविंदाचामी कन्नूर जेल से फरार!
एशिया कप पर BCCI का दबदबा कायम, PCB चीफ नकवी को मिली निराशा!
लालू परिवार में महाभारत! तेज प्रताप यादव ने सबको किया अनफॉलो, सियासी तूफान
पीड़ितों के मुंह पर तमाचा: फिलिस्तीन को मान्यता देने पर अमेरिका फ्रांस से भड़का
41 साल के एबी डिविलियर्स का तूफ़ान, 41 गेंदों में शतक ठोक इंग्लैंड को किया धराशायी!
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगी 30 दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी, जानिए क्यों
सदियों पुराना किला धराशायी, भारी बारिश और लापरवाही बनी वजह