बिहार विधानसभा में बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने सदन में अपनी बात रखी। राजद विधायक भाई वीरेंद्र की टिप्पणी पर हंगामा मच गया।
सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी ने भाई वीरेंद्र के बयान का कड़ा विरोध किया। कार्यवाही खत्म होने के बाद दोनों प्रेस के सामने आए और एक साथ अपनी बात रखी।
अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने सत्र के दूसरे दिन भी अपना अहंकार दिखाया। उन्होंने बताया कि सदन शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से गरिमा के साथ बात रखने को कहा। मुख्यमंत्री के सदन को 2-3 दिन में खत्म करने की बात पर विपक्ष अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा, जिसके लिए उनसे माफी मांगने को कहा गया। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी इससे क्या सीखेगी।
विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के नेता को बोलने का मौका मिला, लेकिन भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह सदन किसी के बाप का नहीं है, इस तरह वे सदन में गुंडाराज स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष भूल गया है कि यह 90 का दशक नहीं है। वे SIR पर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं और उनसे माफी मांगने को कहा गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि उन्हें बोलने का अवसर मिला, लेकिन उनके अपशब्दों ने सदन की मर्यादा को तार-तार कर दिया। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया।
सदन में हुए हंगामे के बाद विजय सिन्हा और अशोक चौधरी के साथ नजर आने पर भी चर्चा हो रही है। दो दिन पहले एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। विजय सिन्हा ने जिले में आयोजित ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में स्थानीय विधायक को न बुलाए जाने पर सवाल उठाए थे, जिनका इशारा सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव की ओर था।
प्रह्लाद यादव ने राजद विधायक रहते हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए सरकार का समर्थन किया था, इसलिए विजय सिन्हा ने उन्हें सम्मान देने की सलाह दी थी। हालांकि, जेडीयू किसी भी हाल में प्रह्लाद यादव को सम्मान देने को तैयार नहीं है। ललन सिंह ने कहा है कि जेडीयू सूर्यगढ़ा से अपना उम्मीदवार ही उतारेगी, जबकि विजय सिन्हा वहां से प्रह्लाद यादव के बेटे को टिकट देने के पक्ष में हैं।
*#WATCH पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, इतना अवसर मिला उनको(तेजस्वी यादव) बोलने का लेकिन उनके अपशब्दों के प्रहार ने सदन की मर्यादा को तार-तार किया... मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में समझाने का प्रयास किया। लेकिन इनको समझ नहीं आ… pic.twitter.com/VVv20bfp0A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
चहलकदमी के लिए निकला शेरों का झुण्ड! सड़क पर थमा ट्रैफिक, इंटरनेट पर सांसें अटकीं
राहुल गांधी का कबूलनामा: जाति जनगणना न कराना हमारी बड़ी भूल थी
शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं : खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, मचेगा बवाल!
अयोध्या: रामनगरी में रिश्तों का शर्मनाक अंत, बुजुर्ग महिला को सड़क पर बेसहारा छोड़ा
फ्रैक्चर भी नहीं डिगा पाया ऋषभ पंत का हौसला!
अहमदाबाद में शराब का फिर भंडाफोड़, 700 पेटियां जब्त, शराबबंदी पर सवाल
पुष्पा स्टाइल में गो-तस्करी: तेल टैंकर में भरे गाय-बैल, देखकर रह जाएंगे दंग
विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास: बाराबंकी से जुड़ा ज़मीनी विवाद, पुलिस ने बचाया!
योगी सरकार की राज्यमंत्री का थाने पर धरना, थानेदार पर फर्जी मुकदमे का आरोप
पुतिन के शहर पर कब्ज़ा करने की अमेरिकी योजना, भारत ने की चावल की आपूर्ति, ट्रंप और नाटो देखते रह गए!