बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसने भीषण उमस से राहत दिलाई। हालांकि, कई क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएँ भी देखने को मिलीं।
मौसम विभाग ने आज पूरे दिन बारिश का अनुमान जताया है और लोगों से घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जांचने की अपील की है। 28 जुलाई तक दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 6 दिनों में शहर में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। फिलहाल, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पहले से कम हुआ है। सुबह 6 बजे AQI 147 दर्ज किया गया। प्रमुख स्टेशनों में AQI इस प्रकार है:
दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
गुजरात के अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाड, छोटा उदयपुर, गांधीनगर और जूनागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में भी भारी बरसात की आशंका है।
राजस्थान के सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
केरल के कन्नूर, वायनाड, कोझीकोड और कर्नाटक के बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बेंगलुरु में आज येलो अलर्ट जारी है।
बिहार के आरा, पटना, दरभंगा, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर में जमकर सावन बरसने की आशंका जताई गई है। बनारस में गंगा का जलस्तर बढ़ा है, जबकि लखनऊ-प्रयागराज में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
*#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
वीडियो राव तुला राम मार्ग से है। pic.twitter.com/Iy37D0nUab
अचल संपत्ति के लिए चीन का नया पैंतरा: रेगिस्तानों में खड़े किए सौर ऊर्जा कारखाने!
41 की उम्र में डीविलियर्स का करिश्मा! बाउंड्री पर अविश्वसनीय कैच, वीडियो वायरल
देश चलाने के लिए भीख चाहिए! प्लेन क्रैश पर चंदा मांगकर फंसे यूनुस, डिलीट किया पोस्ट
डांटो मत...मैं उसकी बहन हूं! भाई के लिए पापा से भिड़ गई बहन, पिघल गए लोग
ब्रिटेन बना नरक : अरबपति ने बेचा 2800 करोड़ का घर, मुस्लिम देश में बसने का फैसला!
जंगल में दिखा अनोखा याराना: बाघिन को गले लगाकर शेर ने जीता दिल!
प्यार में सुरक्षा जरूरी: यूपी पुलिस ने सैयारा के रंग में रंगकर दिया रोड सेफ्टी का संदेश
संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव, डिंपल के पहनावे पर BJP का हमला!
सैयारा ने किया दिल छलनी! थिएटर में फूट-फूट कर रो पड़ी लड़की, वीडियो वायरल
मधुबनी में SSB कैंप पर हमला, राइफल छीनने का प्रयास, एक घायल