मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मायानगरी की रफ्तार थम सी गई है, चारों तरफ पानी भर गया है।
मुंबई का सबसे व्यस्त अंधेरी सबवे पानी भरने के कारण बंद कर दिया गया है। सबवे का रास्ता झील में तब्दील होने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
अंधेरी सबवे के रूट को अब गोखले ब्रिज और ठाकरे ब्रिज की तरफ मोड़ दिया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
बांद्रा में भारी बारिश के कारण भरत नगर चॉल ढह गई थी। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण समुद्र में भी उफान है। विरार के कलंब बीच पर एक तैरता हुआ कंटेनर मिलने से हड़कंप मच गया।
कंटेनर में वॉलपेपर भरे हुए हैं। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कंटेनर करीब 12 दिन पहले गुजरात के तट पर देखा गया था।
मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
*Due to 1-1.5 ft water logging, the Andheri Subway is closed for vehicular movement. Traffic is diverted via the Gokhale Bridge & Thackeray Bridge.#MTPTrafficUpdates #MonsoonUpdates pic.twitter.com/85K2EepXdG
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) July 23, 2025
हाथी ने सिखाया बच्चे को खाना खाने का तरीका, दिल छू लेने वाला वीडियो
चाचा कहने से राजनीतिक भूचाल और प्रीह विहार मंदिर पर विवाद: क्यों भिड़े हैं कंबोडिया और थाईलैंड?
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, मारक्रम और रबाडा की वापसी!
UNSC में गाजा पर भारत का कड़ा रुख, वॉशिंगटन से तेल अवीव तक हलचल
जगदीप धनखड़ का आवास सील? PIB का खुलासा, झूठ फैला रहा लिबरल गैंग
मस्जिद जाने पर विवादों में अखिलेश यादव, बीजेपी हमलावर, सपा दे रही सफाई!
लंदन में मोदी-मोदी की गूंज, प्रधानमंत्री स्टार्मर से करेंगे मुलाकात
ऋषभ पंत का करियर खत्म? खिलाड़ी का डर या सच्चाई!
आतंकी हमले में भी धर्म? जमीयत की संकीर्ण सोच का विश्लेषण
क्लासरूम में AC, बेस्ट क्वालिटी खाना: थ्री स्टार होटल से कम नहीं ये सरकारी स्कूल!