मायानगरी मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश ने मुंबई वासियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
भारी बारिश के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज, सोमवार को मुंबई में मध्यम से तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
लगातार बारिश के चलते मरीन ड्राइव का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। मरीन ड्राइव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बीएमसी के अनुसार, सुबह 09:19 बजे हाई टाइड के दौरान 3.91 मीटर ऊंची लहरें उठीं। दोपहर 15:03 बजे लो टाइड रहेगा और समुद्र का जलस्तर 2.28 मीटर तक घट जाएगा।
बीएमसी ने रात 20:37 बजे एक बार फिर हाई टाइड आने की संभावना जताई है, जिसके दौरान लहरों की ऊंचाई 3.38 मीटर तक हो सकती है। 22 जुलाई की सुबह 03:12 बजे फिर से लो टाइड रहेगा, जब समुद्र का जलस्तर 0.83 मीटर रहने का अनुमान है।
बीएमसी ने मछुआरों और समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्री किनारों और निचले इलाकों में जाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
वीडियो मरीन ड्राइव से है। pic.twitter.com/tIJxP9UHqo
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: आखिरी अपील और पद त्यागने का रहस्य
पाकिस्तानी बल्लेबाज फिर रन आउट! साथी को घूरते हुए लौटे फखर जमां
पानी में ऑक्टोपस पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, शख्स की जान पर बन आई!
बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग : युवती ने कहा, तुम सिर्फ गोली मार सकते हो, फिर हुई हत्या
एशिया कप 2025: क्या सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया के कप्तान? संभावित 15 सदस्य टीम की झलक
उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार को सलाह से बिहार की राजनीति में हलचल, क्या चाहती हैं राबड़ी देवी?
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, कई तीर्थयात्री घायल
बाल-बाल बचे यात्री: पुल की नींव ढही, ट्रेन गुजरी!
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की वापसी, टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत
किश्तवाड़ में मुठभेड़: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, इलाका सील