भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहाँ वो टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। इसके साथ ही, बीसीसीआई एशिया कप 2025 के लिए टीम चयन में भी व्यस्त है। 15 खिलाड़ियों की संभावित सूची लगभग तय हो चुकी है।
खबरों के अनुसार, एशिया कप 2025 का आयोजन 10 सितंबर से हो सकता है। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बना सकती है। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया वर्तमान में टी20 में नंबर एक टीम है। उनके नेतृत्व में टीम ने किसी भी श्रृंखला में हार का सामना नहीं किया है।
अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया जा सकता है। अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए उपयोगी हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान भी बनाया गया था।
बांग्लादेश और एशिया कप के लिए संभावित टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
ध्यान रहे, यह एशिया कप के लिए भारत की संभावित टीम है। बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
🚨 ASIA CUP 2025 UPDATE. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 28, 2025
- Asia Cup 2025 likely to start from 10th September with both India and Pakistan taking part. (Cricbuzz). pic.twitter.com/EARuncL092
कांवड़ियों के पैर दबाती महिला पुलिस अधिकारी: सेवा भाव की मिसाल, अखिलेश यादव ने भी की तारीफ
सोते समय महिला पर फन फैलाकर बैठ गया नाग, फिर जो हुआ...
चलती ट्रेन में यात्री पर कैंटीन स्टाफ का हमला: क्या शिकायत करना अपराध है?
कार के नीचे फंसे 80 वर्षीय बुजुर्ग, चमत्कारिक रूप से बचे!
फोटो के चक्कर में मां ने बच्ची को नदी में धकेला!
सोनू सूद ने सोसाइटी में पकड़ा विशाल सांप, फैंस बोले - रियल हीरो
ऑटो में हंसते हुए पिटबुल से बच्चे पर हमला, मुंबई में बेरहमी की हद!
टेकऑफ करते ही डेल्टा विमान में लगी भीषण आग, इमरजेंसी लैंडिंग!
पिता नीतीश कुमार ही सीएम... : जन्मदिन पर निशांत कुमार की अपील
हरभजन सिंह पर भारत विरोधी होने का आरोप: पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में डिनर करने पर मचा बवाल