चंदन मिश्रा हत्याकांड के चार आरोपियों को बंगाल से हिरासत में लिया गया है।
एसटीएफ की टीम इन चारों आरोपियों को अब पटना ला रही है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें कड़ी सुरक्षा के बीच स्कॉर्पियो में मुख्य शूटर बादशाह समेत चारों आरोपियों को पटना लाया जा रहा है।
एसटीएफ सभी आरोपियों के साथ झारखंड के धनबाद से निकल चुकी है और जल्द ही पटना पहुंचेगी।
पटना पुलिस के अनुसार, चंदन मिश्रा की अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वारदात के बाद शूटर अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे।
पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
कोलकाता पुलिस की मदद से मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत चार आरोपियों को कोलकाता में हिरासत में लिया गया।
चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक निशु खान है।
निशु खान इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तौसीफ बादशाह का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
पटना पुलिस के अनुसार, निशु खान के आवास पर ही पूरी हत्या की साजिश रची गई थी।
हालांकि, निशु खान ने इन आरोपों से इनकार किया है।
निशु खान का कहना है कि वह इस साजिश का हिस्सा नहीं है।
उसे यह भी नहीं पता कि किसने यह साजिश रची और कितना पैसा खर्च किया गया।
चंदन मिश्रा 3 जुलाई को पेरोल पर बाहर आया था और 18 जुलाई तक उसे दोबारा जेल लौटना था।
17 जुलाई को अस्पताल में दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस आरा, बक्सर, गया और झारखंड के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी कर रही थी।
पटना पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।
*#WATCH | Jharkhand: Four accused in the Patna Paras Hospital murder case being taken to Patna by Bihar STF, cross Dhanbad. pic.twitter.com/4zvBhbNuSK
— ANI (@ANI) July 21, 2025
यूक्रेन पर मंडरा रहा महा-संकट: रूस तैयार कर रहा 2000 ड्रोनों का भीषण आक्रमण!
बड़े तेजस्वी चोर रहते हैं हमारे यहां! फोन चोरी करता शख्स CCTV में हुआ कैद
मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, वरना निकलो! लोकल ट्रेन में भाषा पर छिड़ा युद्ध
उदयपुर के होटल में सांपों की रैली ! 18 कोबरा निकले, मची खलबली
लोकसभा में जीते, विधानसभा में कैसे हारे? उद्धव ठाकरे ने खोला राज!
एशिया कप 2025 पर छाया संकट, भारत के बहिष्कार से रद्द होने की आशंका!
₹32,000 रिफंड से इनकार: कल्याण के शोरूम में शख्स ने काटा लहंगा, मचा हड़कंप!
विनेश फोगाट को हराने वाले बीजेपी नेता का ऐलान: अगली बार पहली जीत जुलाना से!
आधार दिखाओ, मुर्गा पाओ! पुणे में दंपति ने बांटा 5 टन फ्री चिकन, मची लूट
सेना का नन्हा श्रवण: चाय पिलाकर जीता दिल, अब सेना उठाएगी पढ़ाई का खर्च