पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर करारा प्रहार किया। लगभग चार दिनों तक सीमा पर तनावपूर्ण माहौल रहा, दोनों तरफ से हमले जारी रहे।
इस दौरान, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने असाधारण साहस दिखाया। कई लोगों ने सेना की मदद की और एक मोर्चे की जंग संभाली। इन्हीं में से एक नाम है श्रवण कुमार, जिसे अब ऑपरेशन सिंदूर का सबसे छोटा हीरो कहा जा रहा है।
पंजाब के एक गांव में रहने वाले 10 वर्षीय श्रवण कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की निस्वार्थ भाव से खातिरदारी की। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना सैनिकों को पानी, बर्फ, चाय, दूध और लस्सी उपलब्ध कराई।
श्रवण ने तारा वाली गांव में तैनात सैनिकों की काफी मदद की, जब वे पाकिस्तानी सेना के साथ गोलीबारी में उलझे थे। उसका सपना बड़ा होकर सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है।
भारतीय सेना ने श्रवण की मदद के बदले उसे सम्मानित किया है। फिरोजपुर छावनी में आयोजित एक समारोह में वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने श्रवण को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रवण की कहानी देश भर में मौजूद उन गुमनाम नायकों की याद दिलाती है जो मान्यता और समर्थन के हकदार हैं।
सेना ने फैसला लिया है कि सैनिकों की मदद करने वाले 10 वर्षीय बच्चे श्रवण सिंह की पढ़ाई का पूरा खर्च भारतीय सेना उठाएगी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रवण सिंह का जज्बा और हिम्मत काबिले तारीफ है!
भारतीय सेना (Indian Army) ने श्रवण को ऑपरेशन सिंदूर का सबसे युवा नागरिक योद्धा का सम्मान दिया था। अब सेना श्रवण की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी। श्रवण का जज्बा उसे एक दिन बहुत आगे लेकर जाएगा। हम भी इस बच्चे के जज्बे और बहादुरी को सलाम करते हैं।
*ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रवण सिंह का जज्बा और हिम्मत काबिले तारीफ है! भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिविजन ने उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है, जो उनके साहस और समर्पण को सम्मानित करने का एक अद्भुत तरीका है। यह पहल श्रवण सिंह के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद करेगी।… pic.twitter.com/17EeHBntEQ
— Vinod Pandey (@vinnodpandey) July 20, 2025
धर्म के नाम पर ज़हर: मुस्लिम बुज़ुर्ग को आतंकवादी कहने पर भड़के चंद्रशेखर आज़ाद
शारदा यूनिवर्सिटी सुसाइड: मां ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़, 5 के खिलाफ FIR
पाकिस्तानी बल्लेबाज फिर रन आउट! साथी को घूरते हुए लौटे फखर जमां
भारत-पाक मैच रद्द: हम किसी की भावनाओं से खेलना नहीं चाहते
मध्य प्रदेश में विकास की पोल: गर्भवती महिला को खाट पर कीचड़ में ढोकर ले जाया गया अस्पताल!
मराठी बोलो, वरना निकल जाओ : मुंबई लोकल में भाषा को लेकर बवाल
ये जीत से कहीं बढ़कर है: नीता अंबानी ने MI न्यूयॉर्क को खिताबी जीत पर दी हार्दिक बधाई
गिल कभी सौरव गांगुली, कोहली या धोनी नहीं बन सकते: पूर्व खिलाड़ी का स्पष्ट बयान
गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट! इन 6 जिलों में मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
चलती ट्रेन के दरवाजे पर रील बना रही थी लड़की, मां ने पहुंचकर दे दनादन!