दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, हम अपनी प्राथमिकताएं जानते हैं: नाटो प्रमुख को भारत का करारा जवाब
News Image

भारत के विदेश मंत्रालय ने नाटो (NATO) प्रमुख मार्क रुटे की चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें रुटे ने रूस के साथ व्यापारिक संबंध बनाए रखने पर भारत पर संभावित द्वितीय प्रतिबंधों (Secondary Sanctions) की धमकी दी थी। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि इस मामले में दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरतें उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं और यह समझने वाली बात है।

MEA प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि भारत बाजार में उपलब्ध चीजों और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखकर ही फैसले लेता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड से बचना चाहिए।

यह टिप्पणी नाटो प्रमुख मार्क रुटे के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने भारत, चीन और ब्राजील से रूस के साथ अपने आर्थिक संबंधों पर फिर से विचार करने को कहा था। रुटे ने इन देशों को रूस से तेल और गैस व्यापार जारी रखने पर सेकेंडरी सैंक्शनंस का सामना करने की चेतावनी दी थी।

रुटे ने कहा था कि अगर आप बीजिंग, दिल्ली या ब्राज़ील के राष्ट्रपति हैं, तो अब समय है सोचने का क्योंकि यह आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है।

यह बयान ट्रंप की यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा के बाद आया है। ट्रंप ने रूस को गंभीर शांति वार्ता में शामिल होने के लिए 50 दिनों की समय सीमा भी दी है, नहीं तो उसे सेकेंडरी सैंक्शन का सामना करना पड़ेगा।

रूस से सस्ता तेल खरीदना भारत का एक आर्थिक फैसला है, जो ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन रुटे की धमकी दर्शाती है कि पश्चिमी देश भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं, जबकि यूरोप खुद रूस से तेल खरीद रहा है।

रुटे ने भारत से पुतिन को फोन कर शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने को कहा। ये बयान भारत के शांति प्रयासों को नजरअंदाज करता है। भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध में संतुलित रुख अपनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार कहा है कि ये युद्ध का युग नहीं है। मोदी ने पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की थी और यूक्रेन का दौरा भी किया था।

रुटे का यह बयान ब्राजील में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के ठीक बाद आया है। ब्रिक्स की बढ़ती ताकत और पेट्रोडॉलर के विकल्प की चर्चा से पश्चिमी देश बेचैन हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पांच राज्यों के चुनावी सर्वे: बिहार-असम में फिर बीजेपी, बंगाल में ममता का दबदबा, तमिलनाडु-केरल की स्थिति जानें

Story 1

झूठ बोलने आ रहे हैं प्रधानमंत्री : लालू का मोदी के मोतिहारी दौरे पर तंज

Story 1

बिहार में पीएम मोदी का विरोध: रैली में दिखाए गए काले झंडे, राजद ने साधा निशाना

Story 1

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ED की गिरफ्त में, कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Story 1

पटना के अस्पताल में बेखौफ बदमाशों का तांडव, पैरोल पर छूटे दोषी की हत्या, CCTV में कैद

Story 1

सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को रंगे हाथ पकड़ा? वायरल वीडियो से मची खलबली

Story 1

WCL 2025: आज दिग्गजों का महासंग्राम, जानिए कब और कहां देखें LIVE

Story 1

प्रिंटिंग मशीन से रोटी! दीदी ने खोजा ऐसा जुगाड़, आइंस्टीन भी हो जाएंगे हैरान

Story 1

दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मानू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Story 1

बंगाल बनेगा भारत की विकास यात्रा का मजबूत इंजन: दुर्गापुर में पीएम मोदी