पटना के एक निजी अस्पताल में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पैरोल पर जेल से बाहर आए एक दोषी की हत्या कर दी। इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें अपराधी बेखौफ होकर अस्पताल में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच बदमाश अस्पताल की लॉबी में पिस्टल लोड करते हुए एक कमरे में दाखिल होते हैं और हत्या को अंजाम देकर भाग जाते हैं। यह दृश्य किसी को भी डरा सकता है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी गुप्तेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने 4-5 अपराधियों को हथियार लहराते हुए अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर भागते देखा। पहले उन्हें लगा कि ये अस्पताल के सुरक्षाकर्मी हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वे गोली मारकर भागे हैं।
अस्पताल में हुई इस हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में लोग भगवान भरोसे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो अपराधी अस्पतालों में भी घुस गए हैं, जहां डॉक्टरों को भगवान माना जाता है।
पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ हथियारबंद लोगों ने अस्पताल में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
पटना एसएसपी ने बताया कि मृतक, बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा था। वह कई हत्याओं के मामले में आरोपी था और उसे एक केस में सजा भी हो चुकी थी। उसकी खतरनाक प्रवृत्ति को देखते हुए उसे कुछ दिन पहले बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
इस घटना ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इसे दिल दहलाने वाली घटना बताते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय से 100 मीटर की दूरी पर स्थित अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने चंदन मिश्रा को गोली मार दी, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिहार में हो क्या रहा है और क्या यहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज बची है?
*🔴#BREAKING : पटना में मर्डर का CCTV वीडियो आया सामने
— NDTV India (@ndtvindia) July 17, 2025
लाइव अपडेट: https://t.co/OpHEHyJscc#Patna | #Bihar | #ChandanMishra | @Aayushinegi6 | @chandn_bhardwaj pic.twitter.com/MPFhbKOe3K
क्या विराट कोहली का भतीजा मचाएगा दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाल?
वायरल वीडियो: क्या एक संत कह सकते हैं, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है? अनिरुद्धाचार्य के बयान से मचा बवाल!
मकान मालिक को ही उठवा लिया जाएगा... प्रधानमंत्री का RJD-कांग्रेस पर तीखा हमला
नए आका के इशारे पर हमला, रोहित पवार का आरोप, बोले- भाड़े से लाए गुंडे
आरा में रोड शो के दौरान घायल हुए प्रशांत किशोर, पसलियों में चोट, पटना रेफर
अखिलेश का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़ने पर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी अनिरुद्धाचार्य पर क्यों बरसीं?
दिल्ली में बीच सड़क पर हाथापाई, बाइक सवार ने राहगीर को पीटा
किडनी फेलियर से जूझते एक्टर फिश वेंकट का निधन, कुछ दिन पहले मांगी थी मदद
मैनचेस्टर में छाया कोहली का जादू! चौथे टेस्ट से पहले दिखा विराट का विशाल पोस्टर
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार, ED ले गई साथ, सुबह से चल रही थी रेड