बिहार में एनडीए को अभी भी 48.9% जनता का समर्थन प्राप्त है। इंक इनसाइट्स और सी वोटर के सर्वे के अनुसार, नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी मिलकर फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 35.8% समर्थन मिला है, जो उनके लिए एक झटका है।
मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव से पिछड़ गए हैं। तेजस्वी यादव को 38% और नीतीश कुमार को 36% लोग पसंद कर रहे हैं। चिराग पासवान और सम्राट चौधरी क्रमशः 5% और 2% लोगों की पसंद हैं।
असम में बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में आती दिख रही है। वोट वाइब और इंक इनसाइट्स के सर्वे में बीजेपी को 50% और कांग्रेस को 39% समर्थन मिला है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हिमंता बिस्वा सरमा को 46% और गौरव गोगोई को 45% लोग पसंद कर रहे हैं। यह अंतर बहुत कम है, जिससे पता चलता है कि इस बार का असम चुनाव हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई पर केंद्रित होगा।
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी का दबदबा कायम रहने की संभावना है। वोट वाइब के अनुसार, ममता बनर्जी को 41.7% लोग मुख्यमंत्री पद के तौर पर पसंद करते हैं। वहीं शुभेंदु अधिकारी को सिर्फ 20.4%, सुकांत मजूमदार को 9.7% और अभिषेक बनर्जी को 5.3% समर्थन मिला है। सर्वे में बंगाल में ममता के गढ़ को बरकरार दिखाया गया है।
तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके और AIADMK के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सर्वे में डीएमके को 37% लोग सही विकल्प मानते हैं, जबकि AIADMK को 33% और टीवीके को 12% समर्थन मिला है। मुख्यमंत्री स्टालिन के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का आंकड़ा 41% है, वहीं 31% लोग सरकार के पक्ष में हैं। कुल मिलाकर डीएमके बढ़त में है, लेकिन जनता में नाराजगी भी देखी जा रही है।
केरल में यूडीएफ को 38.9% लोगों का समर्थन मिला है। एलडीएफ, जिसका नेतृत्व वर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कर रहे हैं, को 27.8% लोगों ने पसंद किया है। एनडीए को 23.1% और अन्य को 4.2% समर्थन मिल सकता है। सर्वे के अनुसार, एनडीए केरल में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।
🗳️ If Bihar voted today… who would win?#NDA or #Mahagathbandhan?
— InkInsight (@InkinsightAi) July 4, 2025
The numbers may surprise you.
🎥 Watch this snapshot from InkInsight’s Opinion Poll Tracker – Volume 2 https://t.co/yCoD7EePbk#BiharPolls #Election2025 #OpinionPoll #InkInsight #BiharPolitics #IndiaVotes… pic.twitter.com/dGMpvD2rcJ
मुंबई आओ, डुबो-डुबो कर मारेंगे; राज ठाकरे का निशिकांत दुबे को करारा जवाब
बंगाल बनेगा भारत की विकास यात्रा का मजबूत इंजन: दुर्गापुर में पीएम मोदी
नए आका के इशारे पर हमला, रोहित पवार का आरोप, बोले- भाड़े से लाए गुंडे
मरीजों की जान पर बनी नर्सों की हड़ताल, 30% ऑपरेशन स्थगित
कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान: क्या रशीदी के लिए भगवा आतंक है कांवड़?
कौन हैं सीपी मोइद्दीन? जिन पर लगा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप
डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा: ट्रंप की BRICS पर तीखी टिप्पणी
कंपनी डायरेक्टर का अफेयर कैमरे में कैद, कॉन्सर्ट में खुली पोल!
क्या गुस्से के कारण लॉर्ड्स में फ्लॉप हुई गिल की बल्लेबाजी? मांजरेकर ने उठाया सवाल
अब इस शॉट का क्या नाम होगा? बल्लेबाज का अनोखा कारनामा!