बाबा साहेब की तस्वीर पर विवादों में लालू यादव, भाजपा ने बोला हमला
News Image

राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने 78वें जन्मदिन पर लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। अपने शुभचिंतकों से जन्मदिन पर मिलकर शुभकामनाएं लेने के दौरान के कुछ वाक्ये विवादों का कारण बन गए हैं।

पहले तलवार से केक काटने का वीडियो सामने आने पर लालू यादव पर राजनीतिक हमले हुए थे। अब बाबा साहेब आंबेडकर की एक तस्वीर को लेकर वो चर्चा में हैं।

दरअसल, जन्मदिन पर कई शुभचिंतक और राजद कार्यकर्ता लालू यादव से मिलने आए और उन्हें बधाई दी। राबड़ी आवास में लालू यादव ने कई लोगों से बधाईयां लीं।

इसी दौरान, एक शुभचिंतक बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर भेंट के रूप में राजद सुप्रीमो के लिए लेकर आया।

भाजपा द्वारा साझा किए गए वीडियो में लालू यादव अपना पैर दूसरी कुर्सी पर रखे हुए हैं। शुभचिंतक जब लालू यादव को तस्वीर भेंट करता है, तो तस्वीर उस कुर्सी के बगल में ही रखकर फोटो खिंचवाता है जिस कुर्सी पर लालू यादव ने पैर रखा हुआ है।

भाजपा ने इस घटना को लेकर लालू यादव पर हमला बोला है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, लालू प्रसाद जी और उनके परिवार का अहंकारी आचरण तो सब जानते हैं। मगर अहंकार में चूर होकर लालू जी पूज्य बाबा साहब अंबेडकर का ऐसा अपमान करेंगे? शर्मनाक। शर्म करो लालू परिवार!

लालू यादव की सेहत बिगड़ी हुई है। किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है। इसलिए जन्मदिन के दिन भी वो सेहत के प्रति सतर्क दिखे।

इससे पहले, लालू यादव के समर्थक 78 किलो लड्डू को केक के रूप में लेकर आए थे। उन्होंने लालू यादव के हाथ में तलवार थमाई थी और तलवार से ही लालू यादव ने केक काटा था, जिसके बाद भाजपा ने लालू पर हमला बोला था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार में मानसून की दस्तक: बारिश और आंधी का अलर्ट जारी!

Story 1

तानाशाहों को उखाड़ फेंको! नेतन्याहू की ईरानी जनता से अपील, खामेनेई का पलटवार - तुम्हारे लिए जहन्नुम तैयार है!

Story 1

WTC फाइनल जीतते ही दक्षिण अफ्रीका मालामाल, भारत को मिले 12 करोड़, पाकिस्तान को भी भीख !

Story 1

2000 मिसाइलों से हमले की धमकी! इजरायल-ईरान युद्ध का भारत पर क्या होगा असर?

Story 1

युद्ध का मैदान नहीं, आसमान! क्यों वायु सेनाओं को मजबूत कर रही दुनिया?

Story 1

40 की उम्र में फाफ डु प्लेसिस का हैरतअंगेज कैच, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Story 1

40 की उम्र में डुप्लेसिस का करिश्मा, युवा भी देखकर रह जाएंगे दंग!

Story 1

डिविलियर्स की खुशी का ठिकाना नहीं! 11 दिन में पूरी हुई दूसरी बड़ी मुराद, साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैंपियन

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: पीड़ितों को मुआवजा दे सरकार, जवाबदेही तय हो - खरगे

Story 1

दुबई की 919 फीट ऊंची मरीना टावर में भीषण आग, 3,820 लोग सुरक्षित निकाले गए