करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अब नहीं रहे। रात में उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक छा गया है। 53 वर्षीय संजय कपूर का पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया, और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
लोग जानना चाहते हैं कि तलाक के बाद संजय कपूर का अपने बच्चों के साथ कैसा रिश्ता था। उनका बेटी समायरा के लिए किया गया एक पोस्ट अब वायरल हो रहा है।
भले ही करिश्मा और संजय में ना बनी हो, लेकिन वो अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे। संजय कपूर अपनी बेटी समायरा पर जान छिड़कते थे। इसका सबूत उनकी एक पुरानी पोस्ट में मिलता है। बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी, लेकिन संजय को उनसे मिलने की अनुमति थी।
जब करिश्मा की बेटी समायरा 18 साल की हुईं, तो बर्थडे पार्टी में उनके पिता भी आए थे। अब 11 मार्च 2023 को संजय द्वारा किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संजय ने अपनी बेटी के लिए एक खास पोस्ट लिखा था। जब समायरा 18 साल की हुई थीं, तो पूरे परिवार ने साथ में जन्मदिन मनाया था। करिश्मा, संजय और दोनों बच्चों की फैमिली फोटो अब वायरल हो रही है।
एक तस्वीर में संजय कपूर अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय कपूर ने बेटी के लिए प्यार भरी बातें भी लिखी थीं।
उन्होंने लिखा था, एक पिता कुछ समय के लिए अपनी बेटी का हाथ पकड़ता है, लेकिन वह हमेशा के लिए उसका दिल थामे रहता है। मेरी पहली मोहब्बत, समायरा को 18वां जन्मदिन मुबारक हो। वयस्क जीवन में आपका स्वागत है। याद रखें जिम्मेदार बनें और अपनी जिंदगी पूरी तरह से जिएं। आप अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं। और हम सभी को आप पर गर्व है।
A father holds his daughter’s hand for a short while, but he holds her heart forever. Happy 18th birthday to my first love, Samaira. Welcome to adulthood. Remember to be responsible and live your life to the fullest. You are beautiful inside out. And we are all so proud of you ♥️ pic.twitter.com/zehZE9dVoq
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) March 11, 2023
हिंदू मंदिर पर गोमांस फेंकने से भड़के CM सरमा, देखते ही गोली मारने का आदेश!
बदला! ईरान ने इज़राइल पर दागीं 150 मिसाइलें, पायलट को पकड़ने का दावा
संजय कपूर का बेटी समायरा के लिए प्यार भरा पोस्ट निधन के बाद वायरल
खूंखार शेर और खतरनाक बाघ का अनोखा मिलन: वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे!
ईरान का इजरायल पर धावा: तेल अवीव और येरुशलम में गूंजे धमाके, दागीं सैकड़ों मिसाइलें
ईरान का इजरायल पर प्रलयंकारी हमला, खामेनेई बोले - जहन्नुम के द्वार खुलेंगे
एक आह भरी होगी, हमने न सुनी होगी - अहमदाबाद विमान हादसे से टूटे दिल
अहमदाबाद में एक नहीं दो चमत्कार! जलते विमान में भगवद्गीता को आंच तक नहीं आई!
उड़ान भरने के बाद क्या हुआ? अहमदाबाद प्लेन क्रैश के आखिरी लम्हों का खुलासा
पता नहीं मैं कैसे बचा : विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश से मिले पीएम मोदी