10 मिनट की देरी, जीवनदान! महिला ने चूकी फ्लाइट, विमान दुर्घटनाग्रस्त, बोलीं - मेरे बप्पा ने बचाया!
News Image

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में 265 लोगों की जान चली गई। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में ज्यादातर यात्रियों के शव बुरी तरह से जल गए हैं, जिनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।

हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं जो किसी चमत्कार से कम नहीं थीं। जहां विमान में सवार अधिकतर यात्रियों की मौत हो गई, वहीं एक महिला की जान बाल-बाल बच गई।

भूमि चौहान नाम की एक महिला के लिए अहमदाबाद का ट्रैफिक जाम वरदान साबित हुआ। 10 मिनट की देरी के कारण वह अपनी फ्लाइट पकड़ने में असफल रहीं और उनकी जान बच गई।

भूमि को गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होना था। ट्रैफिक में फंसने के कारण वह 10 मिनट की देरी से सरदार वल्लभभाई एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके चलते उन्हें फ्लाइट में बोर्डिंग की इजाजत नहीं मिली।

शुरुआत में उन्हें फ्लाइट छूटने का काफी अफसोस हुआ, लेकिन अब वह भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हैं। भूमि का कहना है कि उनके गणपति बप्पा ने उन्हें बचा लिया।

भूमि ने बताया कि जब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो वह बुरी तरह से कांप गई। उन्होंने कहा, मैं 2 साल बाद यहां आई हूं। मेरा शरीर सचमुच कांप रहा है। मैं बात नहीं कर पा रही हूं। जो कुछ भी हुआ है, उसे सुनने के बाद अब मेरा दिमाग पूरी तरह से खाली हो गया है।

गुजरात के भरूच की रहने वाली भूमि चौहान ने कहा, हम चेक-इन गेट पर 10 मिनट देरी से पहुंचे, लेकिन उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया और मैं वापस लौट आई। उन्होंने कहा कि इससे फ्लाइट में और देरी होगी। अहमदाबाद शहर में ट्रैफिक की वजह से मैं लेट हो गई। जब मुझे पता चला कि फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गई। मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन यह घटना बेहद भयावह है।

भूमि एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं। वह अपने पति के साथ वहां रहती हैं। दो साल बाद छुट्टियां मनाने भूमि भारत आई थीं।

एयर इंडिया की AI 171 ने बीते दिन दोपहर 1.38 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और महज 2 मिनट के अंदर हादसे का शिकार हो गई। प्लेन के टेक ऑफ करने के बाद 625 फीट की ऊंचाई पर ही पहुंचा था। अचानक विमान का बैलेंस बिगड़ने लगा और तेज आवाज के साथ नीचे की तरफ आता चला गया। दोपहर 1.40 बजे विमान क्रैश हुआ और इसमें जोरदार धमाका हुआ।

हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। मृतकों में भारतीयों के अलावा ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक भी शामिल थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पता नहीं मैं कैसे बचा : विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश से मिले पीएम मोदी

Story 1

अहमदाबाद हवाई हादसा: मैं कूदा नहीं, सीट समेत बाहर गिर गया... , बचे हुए यात्री की आपबीती

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे से पहले का वीडियो: यात्री ने उजागर की थीं तकनीकी खामियां, लापरवाही ने निगल लीं 240 जिंदगियां!

Story 1

ईरान के आसमान में मची खलबली! इजरायली हमले के बाद रातों-रात गायब हुईं सारी उड़ानें

Story 1

बदला! ईरान ने इज़राइल पर दागीं 150 मिसाइलें, पायलट को पकड़ने का दावा

Story 1

क्या सच में आ गई डेढ़ लाख महीना कमाने की स्कीम? मोदी और नारायणमूर्ति का वायरल वीडियो!

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: इकलौते बचे यात्री ने पीएम मोदी को बताई हादसे की भयावहता

Story 1

कौन हैं मंगनी लाल मंडल, जो बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष?

Story 1

सब जल गया, पर भगवद् गीता को आंच तक नहीं: अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार!

Story 1

इजरायली हमले में मारे गए ईरान के 5 बड़े अधिकारी क्यों थे खास? कौन करेगा नेतृत्व?