कौन हैं मंगनी लाल मंडल, जो बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष?
News Image

राजद बिहार विधानसभा चुनाव नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ेगा। जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल को बिहार में आरजेडी की कमान सौंपी जाएगी। पार्टी ने यह तय कर लिया है कि मंगनी लाल मंडल को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

मंगनी लाल मंडल हाल ही में राजद में शामिल हुए हैं। वे 14 जून यानी शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के फैसले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की भी सहमति मिल चुकी है। जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि मंगनी लाल मंडल निर्विरोध ही प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।

राजद प्रदेश अध्यक्ष के लिए शनिवार को आरजेडी कार्यालय में उनका नामांकन दाखिला होना है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

मंगनी लाल मंडल एक वरिष्ठ नेता हैं। वे लोकसभा, राज्यसभा और बिहार विधान परिषद तक के सदस्य रह चुके हैं। मंगनी लाल हाल में ही राजद में शामिल हुए हैं। वे झंझारपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले वे 1986 से लेकर 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। इस दौरान राज्य में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उनकी भूमिका रही। 2004 से 2009 तक वे राज्यसभा के भी सदस्य रहे।

मंगनी लाल मंडल राजद का साथ छोड़कर फिर से पार्टी में लौटे हैं। 2019 में राजद को छोड़ वे जदयू में गए थे। वापस इस साल आरजेडी में आए। पूर्व मंत्री व सांसद रहे मंगनी लाल मंडल जदयू में भी शीर्ष पद पर रहे। राजद में लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। वे अति पिछड़ा वर्ग के धानुक जाति से ताल्लुक रखते हैं। बिहार चुनाव से पहले मंगनी लाल मंडल को पार्टी की कमान बिहार में थमाकर आरजेडी अति पिछड़ा वोट बैंक पर भी निशाना साधेगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: पीड़ितों को मुआवजा दे सरकार, जवाबदेही तय हो - खरगे

Story 1

कश्मीर से अरुणाचल तक, इजरायली सेना के नक्शे पर बवाल, मांगी माफी

Story 1

बिहार में मानसून की दस्तक: बारिश और आंधी का अलर्ट जारी!

Story 1

वायरल वीडियो: ये मुझे मार देगी! घर में दौड़ा-दौड़ाकर पत्नी ने पति को पीटा, बेबसी देख यूजर बोला मर्द जात पर कलंक

Story 1

महोबा जिला अस्पताल में मरीज से उगाही, स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल

Story 1

इजरायल का ईरान पर हमला: हवाई क्षेत्र खाली, वीडियो से मची खलबली

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मुफ्त, परिजनों को मिलेंगे ये दस्तावेज़

Story 1

WTC फाइनल जीत के बाद भावुक हुए बजरंगबली भक्त केशव महाराज, छलके खुशी के आंसू

Story 1

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की आखिरी तस्वीर: बेटी के जन्मदिन पर साथ दिखे थे

Story 1

WTC फाइनल 2025: क्या चौथे दिन बल्लेबाजी करेंगे बावुमा? कोच का बड़ा संकेत!