आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2023-27 में नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। इस रोमांचक मुकाबले में बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए, वहीं गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई।
मैच में कुल 743 रन बने, जिसमें नीदरलैंड्स ने जीत हासिल की। मैक्स ओ डॉउड ने नीदरलैंड्स की इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 369 रन बनाए। जॉर्ज मुन्से ने 150 गेंदों में 191 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 11 छक्के शामिल थे। मैथ्यू क्रॉस ने भी 59 रनों का योगदान दिया।
नीदरलैंड्स ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में नीदरलैंड्स ने पहली बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है। मैक्स ओ डॉउड ने 130 गेंदों में 158 रन बनाए, जबकि तेजा ने 42 गेंदों में 51 रन और नूह क्रोज ने 50 रन बनाए।
370 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करके नीदरलैंड्स ने भारत और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन और इंग्लैंड ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 361 रन का लक्ष्य चेज किया था।
नीदरलैंड्स ने वनडे इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया है। इस सूची में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
𝗙𝗼𝘂𝗴𝗵𝘁 𝗹𝗶𝗸𝗲 𝗹𝗶𝗼𝗻𝘀! What. A. Win. 🔥
— Cricket🏏Netherlands (@KNCBcricket) June 12, 2025
Closed out this ICC CWC League 2 series in style.
A brilliant performance today men. Onwards and upwards! 🇳🇱
📷 Cricket Scotland/ Ian Jacobs#kncbcricket #kncbmen #SCOvNED pic.twitter.com/zsCgs6VHSv
6 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत पर ईरान का गुस्सा, इजरायल को कुचलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार करने को कहा
इजराइल पर ईरान का पलटवार: 65 मिनट में 200 मिसाइलें दागीं, 21 घायल
बिहार में बारिश का खतरा: तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी!
ईरान-इजरायल में महायुद्ध! हवाई हमले तेज, नेतन्याहू का ऐलान - अभी बहुत कुछ होगा...
अहमदाबाद विमान हादसे में 241 की मौत, मलबे में अक्षुण्ण मिली भगवत गीता!
वायरल वीडियो: आसमान में उड़ती आंटी, देखकर चौंक जाएंगे!
सब जल गया, पर भगवद् गीता को आंच तक नहीं: अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार!
अहमदाबाद क्रैश में चमत्कार: विमान का लोहा गल गया, गीता अक्षत मिली!
सौदा कर लो वरना कुछ भी नहीं बचेगा : ईरानी हमले के बाद ट्रंप की सख्त चेतावनी
डांस करती लड़की को घोड़े ने मारी लात, वीडियो हुआ वायरल!