लोगों में इंस्टाग्राम रील्स बनाने का जुनून बढ़ता जा रहा है और इस वजह से कई बार हादसे भी हो रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की घोड़ों के सामने नाच रही है।
वीडियो में दिखाई देता है कि लड़की खुले मैदान में घोड़े के सामने मचल-मचल कर डांस कर रही है। उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं होता कि उसके साथ क्या होने वाला है।
अचानक, घोड़ा लड़की के करीब आता है और घुमाकर अपनी पिछली दो लातें उसे मारता है। लड़की मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से भागती है।
यह वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नामक हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, यह नेपाल के किसी गांव का है।
इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, घोड़े का टेस्ट अच्छा है, उसे इस तरह के डांस मूव्स पसंद नहीं आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, घोड़ा एंटी रील लवर है। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि घोड़े को डांस पसंद नहीं आया।
इस वीडियो को एक्स पर 13 जून को अपलोड किया गया था और इस पर 33 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोग इसे देखकर खूब हंस रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो पर आधारित जानकारी के अनुसार यह खबर बनाई गई है, इसलिए इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
Girl Dancing in Garden Knocked Down by Horse in Nepal-kuri Village
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 13, 2025
pic.twitter.com/kS5YcrASKB
इजराइल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू को ट्रंप का साथ, खामेनेई को अमेरिकी धमकी!
क्या इज़राइल का अगला निशाना पाकिस्तान होगा? पाक पत्रकार ने जताई हमले की आशंका
लॉर्ड्स की पिच पर सवाल: अगर ऐसा इंडिया में होता तो...?
इजराइल पर ईरान का पलटवार: 65 मिनट में 200 मिसाइलें दागीं, 21 घायल
मैं एयर इंडिया को 2 करोड़ दूंगी, मेरे पापा वापस ला दो... हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की बेटी का दर्द
साउथ अफ्रीका इतिहास रचने से 282 रन दूर, बावुमा को दिखाना होगा दम!
जांच नहीं, जवाबदेही की जरूरत! अहमदाबाद विमान हादसे पर फूटा स्थानीयों का गुस्सा
25 छक्के, 59 चौके और 158 रन की तूफानी पारी! नाम सुनकर रह जाएंगे दंग
रूपाणी की आखिरी सेल्फी : क्या यह विमान हादसे से पहले की है? जानिए सच
खूबसूरत दिखने के कारण फंसाया जा रहा है: 15 साल के छात्र से संबंध के आरोप पर टीचर का दावा