अहमदाबाद के मेघानी नगर में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की जान चली गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। बताया गया कि रूपाणी लंदन में अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे।
विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक महिला यात्री की इन-फ्लाइट सेल्फी वायरल हो गई, जिसमें पीछे की सीट पर विजय रूपाणी दिख रहे हैं। इसे रूपाणी की आख़िरी फोटो बताया जा रहा है, जिससे लोग भावुक हो गए।
हालांकि, इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही निकली।
यह तस्वीर पुरानी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) दमण और दीव इकाई के मीडिया प्रमुख माजिद लाधानी ने दावा किया कि यह तस्वीर 12 अक्टूबर 2021 को ली गई थी।
लीना गोस्वामी नाम की महिला ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि यह तस्वीर उन्होंने 12 अक्टूबर 2021 को खींची थी, जब वह और रूपाणी एक ही फ्लाइट में थे।
लीना गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने गलती से पोस्ट में तारीख 12 जून 2021 लिख दी थी, जबकि फोटो असल में 12 अक्टूबर 2021 की है। इसी से भ्रम पैदा हुआ।
Last Pic of Vijay Rupani !! pic.twitter.com/LCCvAB7dp5
— Times Algebra (@TimesAlgebraIND) June 12, 2025
WTC फाइनल 2025: क्या चौथे दिन बल्लेबाजी करेंगे बावुमा? कोच का बड़ा संकेत!
धुबरी गोमांस कांड: CM सरमा का कड़ा रुख, रातोंरात 38 गिरफ्तार, देखते ही गोली मारने के आदेश!
यूनुस की नीतियों से बांग्लादेश का निवेश धराशायी, BGMEA चीफ ने खोली अंतरिम सरकार की पोल!
क्या सच में आ गई डेढ़ लाख महीना कमाने की स्कीम? मोदी और नारायणमूर्ति का वायरल वीडियो!
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज: बोर्ड का बड़ा फैसला, 17 वर्षीय खिलाड़ी को कमान!
इजरायल पर ईरान का पलटवार: बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, तेल अवीव में धमाके
बिहार में बारिश का खतरा: तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी!
ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए उमर अब्दुल्ला ने की केंद्र सरकार से अपील
ईरान का दावा: इजरायली F-35 मार गिराए, महिला पायलट गिरफ्तार; इजरायल ने किया खंडन
एक साथ झाड़ू-पोछा! लड़की के अनोखे जुगाड़ को देख लोग कर रहे हैं दंडवत प्रणाम