भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके साथ ही, दोनों टीमें 5 वनडे मैचों की श्रृंखला में भी भिड़ेंगी। इसके लिए बोर्ड ने हाल ही में 15 सदस्यीय टीम चुनी है।
इस टीम में, बोर्ड ने 17 वर्षीय स्टार खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंपी है। 27 जून से शुरू हो रहे भारत अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच 5 एकदिवसीय मुकाबलों के लिए ECB ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इस 15 सदस्यीय टीम में, 17 वर्षीय थॉमस रीव को कप्तान बनाया गया है।
थॉमस रीव के बड़े भाई, जेम्स रीव को भी हाल ही में इंग्लैंड लायंस का कप्तान चुना गया था। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ 2 चार दिवसीय मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए कप्तानी संभाली थी।
जहां इंग्लैंड की अंडर 19 टीम की कप्तानी थॉमस रीव के पास है, वहीं भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी की जिम्मेदारी आयुष म्हात्रे को दी गई है। आयुष म्हात्रे ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद BCCI ने उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान चुना।
इंडिया अंडर 19 के साथ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: थॉमस रीव (कप्तान), राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, जेडन डेनली, रॉकी फ्लिंटॉफ, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, जेम्स इस्बेल, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, इसाक मोहम्मद, जोसेफ मूर्स, सेब मोर्गन, एलेक्स वेड।
Plenty of promise in England U19s squad for the upcoming India ODIs.#ENGvIND #ODIs pic.twitter.com/ecG9I9wylo
— Wisden (@WisdenCricket) June 13, 2025
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का संसद में झूठ: IPL बंद हुआ, पानी छोड़ा गया!
क्रिकेट का सबसे बड़ा संयोग बना कंगारूओं का काल, 26 साल बाद इतिहास दोहराया, स्मिथ को जिंदगी भर चुभेगी ये गलती
ईरान की मिसाइलें आयरन डोम को चकमा देकर इजरायली सैन्य मुख्यालय में घुसीं
नेतन्याहू का ऐलान: ईरान में तनाशाही खत्म, नया फ़ारस गढ़ने का समय!
क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव: बाउंड्री के बाहर उछलकर कैच लेना हुआ अवैध!
ओडिशा-झारखंड सीमा पर IED ब्लास्ट, CRPF जवान शहीद
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: क्या तुर्की का हाथ? बाबा रामदेव का सनसनीखेज दावा
मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद: किसके लिए जमा किया जा रहा था मौत का सामान?
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मुफ्त, परिजनों को मिलेंगे ये दस्तावेज़
हवा में उड़कर फाफ डु प्लेसिस का अविश्वसनीय कैच, उम्र को दी मात!