एयर इंडिया विमान दुर्घटना: पीड़ित परिवारों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये - टाटा ग्रुप का ऐलान
News Image

अहमदाबाद, गुजरात में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इस दर्दनाक हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

विमान में पायलट, क्रू मेंबर सहित कुल 242 यात्री सवार थे। केवल एक यात्री के बचने की खबर है।

एयर इंडिया विमान टाटा ग्रुप का है। घटना के बाद, टाटा ग्रुप ने मृतक के परिजनों और घायलों के साथ ही बी जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की मदद करने का ऐलान किया है।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा।

एन. चंद्रशेखरन ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस क्षण की पीड़ा को शब्दों में बयां कर पाना असंभव है।

टाटा ग्रुप, सभी घायलों का संपूर्ण चिकित्सीय खर्च वहन करेगा और उन्हें हर आवश्यक देखभाल और समर्थन प्रदान किया जाएगा।

हादसे में क्षतिग्रस्त बी. जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी टाटा ग्रुप सहायता करेगा।

एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप इस असाधारण संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों और समुदायों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

यह दुर्घटना गुरुवार की दोपहर को हुई। एयर इंडिया का प्लेन टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। फ्लाइट एक बिल्डिंग से टकरा गई, जिसके बाद प्लेन में आग लग गई।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के नजदीक मेघानी नगर के गुजसैल के पास हुआ।

विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इजरायल का ईरान पर भीषण हमला, तबरीज एयरपोर्ट तबाह!

Story 1

10 मिनट की देरी, जीवनदान! महिला ने चूकी फ्लाइट, विमान दुर्घटनाग्रस्त, बोलीं - मेरे बप्पा ने बचाया!

Story 1

केएल राहुल का जलवा: इंडिया vs इंडिया-ए मैच में दिखा क्लास, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, सैन्य और परमाणु ठिकाने तबाह, कमांडर सलामी की मौत

Story 1

सड़क पर झगड़ा देखने के लिए बाल काटते-काटते बाहर भागा नाई!

Story 1

थाईलैंड में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री खतरे में!

Story 1

इजरायल का ईरान पर हवाई हमला: 200 विमानों से 330 बम गिराए, भारी तबाही!

Story 1

क्या एक और युद्ध की शुरुआत? इजरायली हमले में ईरानी अधिकारियों की मौत!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे से पहले का वीडियो: यात्री ने उजागर की थीं तकनीकी खामियां, लापरवाही ने निगल लीं 240 जिंदगियां!

Story 1

तलाक के बाद पहली बार साथ दिखे करिश्मा और संजय, बेटी का 18वां जन्मदिन मनाया