अहमदाबाद प्लेन क्रैश: चमत्कार! व्यक्ति सीट नंबर 11A पर बैठा और बच गया
News Image

अहमदाबाद, गुजरात में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक विमान क्रैश हो गया।

हादसे के कई वीडियो सामने आए थे, जिनमें किसी के बचने की उम्मीद कम लग रही थी। लेकिन एक चमत्कार हुआ, विमान हादसे के कई घंटे बाद एक शख्स के जिंदा होने की खबर आई।

जानकारी के अनुसार, विमान में सवार एक ब्रिटिश नागरिक जिंदा बच गया है।

दरअसल, जो ब्रिटिश नागरिक इस प्लेन हादसे में जिंदा बचा है, उसका सीट नंबर 11A था। यह सीट बिजनेस क्लास के बाद इकोनॉमी क्लास की पहली पंक्ति में थी और एक्जिट रो के बिल्कुल पास थी।

फ्लाइट में जिंदा बचे शख्स की पहचान 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार के रूप में की गई है।

242 लोगों से भरी फ्लाइट में एक शख्स के जिंदा बचने को चमत्कार माना जा रहा है। रमेश विश्वास कुमार घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनका बोर्डिंग पास भी सामने आया है, जिसमें सीट नंबर 11A लिखा है।

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने फोन पर बताया कि पुलिस को सीट नंबर 11A पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उनका कहना है कि प्लेन क्रैश में अब तक एक यात्री जिंदा मिला है और और भी कई यात्री जिंदा हो सकते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या इज़राइल का अगला निशाना पाकिस्तान होगा? पाक पत्रकार ने जताई हमले की आशंका

Story 1

पता नहीं मैं कैसे बचा : विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश से मिले पीएम मोदी

Story 1

संजय कपूर का बेटी समायरा के लिए प्यार भरा पोस्ट निधन के बाद वायरल

Story 1

एयर इंडिया विमान हादसे में लोहा भी जल गया, पर भगवत गीता मिली सुरक्षित, लोगों ने कहा चमत्कार!

Story 1

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: वायरल फेसबुक लाइव वीडियो का सच!

Story 1

क्या बिहार में कुछ बदलेगा? महागठबंधन में नाराजगी के बीच हेमंत सोरेन से मिले अशोक चौधरी!

Story 1

विमान हादसे से बोइंग कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट!

Story 1

ईरान के आसमान में मची खलबली! इजरायली हमले के बाद रातों-रात गायब हुईं सारी उड़ानें

Story 1

लॉर्ड्स की पिच पर सवाल: अगर ऐसा इंडिया में होता तो...?

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: यात्री का चौंकाने वाला खुलासा - प्लेन में AC से बेहतर तो बस का AC था!