इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। पत्नी सोनम रघुवंशी पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या करवाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि सोनम का इंदौर के ही राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था और उसी के लिए उसने यह कदम उठाया।
लेकिन अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। राज कुशवाहा के भाई ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि राज को इस मामले में फंसाया जा रहा है। राज तो सोनम को बहन मानता था और दीदी कहता था।
वहीं, इस मामले में एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके यानी कमाल रशिद खान ने भी चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सवाल उठाया है कि क्या सच में राज कुशवाहा को फंसाया जा रहा है।
केआरके ने राज कुशवाहा के साथ काम करने वाले राहुल का बयान शेयर किया है। राहुल का कहना है कि राज सोनम को दीदी कहता था और उसे बड़े सम्मान से देखता था। अफेयर की बात सुनकर तो वह हैरान रह गया। राहुल ने राज को मेहनती लड़का बताया और कहा कि वह अक्सर फैक्ट्री में देर रात तक रुकता था।
इस पोस्ट के साथ केआरके ने लिखा है, क्या राज इतना घटिया आदमी है कि उसने बहन से ही प्यार किया या उसको फंसाया जा रहा है? इस मामले में कुछ तो गड़बड़ है।
गौरतलब है कि सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने भी यही दावा किया था कि सोनम राज को भाई मानती थी और उसे राखी बांधती थी। राज के घरवाले भी यही बयान दे रहे हैं।
इस घटना पर कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी और इसे क्रूर, जघन्य और पूरी तरह से बेतुका बताया था।
*Kaya Raj itna Ghatiya Aadmi Hai, Ki Bahan Se Pyar Kiya! Ya Usko Fasaya Jaa Raha Hai? Kuch Toh Gadbad Hai. pic.twitter.com/G8T3q4oe6z
— KRK (@kamaalrkhan) June 11, 2025
IPL में 3 साल से नहीं मिला खरीदार, फिन एलन ने T20 में मचाई तबाही, 19 छक्के जड़ तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
अहमदाबाद विमान हादसे में मां की चीख: आग में बेटे को ढूंढती बेबस मां का हृदय विदारक दृश्य
नई जिंदगी का सपना बना मौत का सफर! एयर इंडिया क्रैश में खत्म हो गया जोशी परिवार, बची केवल मुस्कुराती हुई सेल्फी
अहमदाबाद विमान हादसा: ट्रंप ने कहा, ‘भयावह दुर्घटना, जरूरत पड़ी तो मदद के लिए तैयार’
अहमदाबाद विमान हादसा: सीट नंबर 11A पर यात्री जिंदा मिला, नाम रमेश विश्वास कुमार!
मौत के मुंह से लौटे: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अकेले जीवित बचे यात्री की आपबीती
अहमदाबाद विमान हादसा: सभी 242 यात्रियों की मौत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार
अहमदाबाद विमान हादसा: कौन है वो इकलौता, जो मौत के मुंह से बच निकला?
अहमदाबाद विमान हादसा: 50 सेकंड में ख़त्म हो गईं ज़िंदगियां
200 फाइटर जेट, 100 टारगेट: क्या इजरायल ने ईरान को दिया जीवन भर का जख्म? परमाणु स्थल तबाह, मिसाइलें बर्बाद, वैज्ञानिक और कमांडर मारे गए!