IPL में 3 साल से नहीं मिला खरीदार, फिन एलन ने T20 में मचाई तबाही, 19 छक्के जड़ तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
News Image

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शुक्रवार को ओकलैंड कोलिजीयम में वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने क्रिस गेल का टी20 पारी में सबसे ज़्यादा छक्कों का पुराना विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

एलन ने 51 गेंदों पर 151 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 19 छक्के और 5 चौके शामिल थे। उन्होंने क्रिस गेल (2017) और एस्टोनिया के साहिल चौहान (2024) द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए 18 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

एलन ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वह और आक्रामक हो गए और उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में अपने करियर का चौथा टी20 शतक पूरा किया। यह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) इतिहास में अब तक का सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही उन्होंने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले सीजन में 40 गेंदों में शतक ठोका था।

आईपीएल 2021 में जोश फिलिप के रिप्लेसमेंट के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एलन को साइन किया था, हालांकि उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अगले साल भी वह नीलामी में शामिल हुए थे, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव नहीं लगाया। वह पिछले साल भी मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था।

एलन ने शुक्रवार को सिर्फ 49 गेंदों में 150 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन हैं। इस मामले में भी उन्होंने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 50 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली थी जब उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रन बनाए थे, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईरान का इजरायल पर प्रलयंकारी हमला, खामेनेई बोले - जहन्नुम के द्वार खुलेंगे

Story 1

सड़क पर झगड़ा देखने के लिए बाल काटते-काटते बाहर भागा नाई!

Story 1

एयर इंडिया विमान हादसा: जलते मलबे में सुरक्षित मिली श्रीमद्भगवद् गीता !

Story 1

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिवार से मिले पीएम मोदी, भावुक पल

Story 1

ऐसा लगा जैसे बम फटा : हॉस्टल कैंटीन कर्मी ने बयां किया विमान हादसे का मंजर

Story 1

इजराइल-ईरान के बीच तनाव चरम पर, भारत ने दोनों देशों को संयम बरतने की सलाह दी

Story 1

महायुद्ध की आहट! इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला, कई बड़े अधिकारी ढेर

Story 1

6 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत पर ईरान का गुस्सा, इजरायल को कुचलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार करने को कहा

Story 1

तबाही का मंजर: 5 सेकेंड में ज़िन्दगी बदली, अहमदाबाद प्लेन हादसे के इकलौते बचे शख्स ने सुनाई कहानी

Story 1

डोर टूटा, तो लगा कि मैं निकल सकता हूं, दूसरी तरफ वाले सब मर गए : विश्वास कुमार ने बताई जिंदा बचने की कहानी