अहमदाबाद विमान हादसा: कौन है वो इकलौता, जो मौत के मुंह से बच निकला?
News Image

अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है। घटना के समय विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 242 यात्री सवार थे।

विमान से सकुशल बचे व्यक्ति का नाम विश्वास कुमार है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में सीट नंबर 11-A पर बैठे थे। हादसे में उनके सिर और शरीर पर कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वे खुद चलकर एम्बुलेंस तक गए, जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद विश्वास कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वे कहां थे, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे प्लेन में थे। इतने भयानक हादसे में जीवित बचे विश्वास कुमार को देखकर लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह फ्लाइट दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

इन यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

इस दुखद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, रूपाणी अपनी पत्नी को लंदन से वापस लाने के लिए जा रहे थे, जो पिछले छह महीने से वहां थीं। वे एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 में सवार थे। यह फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही हादसे का शिकार हो गई।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भरे बाज़ार में पत्नी का कहर: पति की गर्लफ्रेंड को चोटी पकड़कर पीटा, यूज़र्स नाराज़!

Story 1

मीरवाइज उमर फारूक: इजरायल शांति के लिए खतरा, गाजा नरसंहार रोके दुनिया

Story 1

दो घंटे पहले मैं इसी फ्लाइट में था! युवक का दावा - विमान में हो रही थीं असामान्य घटनाएं

Story 1

एयर इंडिया हादसे से पहले चेतावनी देने वाले आकाश वत्स कौन हैं? ट्वीट ने मचाई हलचल!

Story 1

ईरान के बाद क्या पाकिस्तान होगा इजरायल का अगला निशाना? हामिद मीर ने जताई आशंका

Story 1

हिमाचल में मौसम हुआ कूल-कूल, कई इलाकों में बारिश से गर्मी से मिली राहत

Story 1

पता नहीं मैं कैसे बचा : विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश से मिले पीएम मोदी

Story 1

कीनल की बदली टिकट बनी मौत का कारण, विमान हादसे में इकलौती बेटी को खोने पर पिता का दर्द

Story 1

विमान दुर्घटना में चीथड़े बिखरे, पर भगवद गीता रही सुरक्षित!

Story 1

अहमदाबाद हवाई हादसा: मैं कूदा नहीं, सीट समेत बाहर गिर गया... , बचे हुए यात्री की आपबीती