गर्मी की प्रचंड मार झेल रहे देश में एयर कंडीशनर (AC) इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है। सरकार जल्द ही AC के तापमान को लेकर नए नियम लागू करने जा रही है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि ऊर्जा बचाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
नए नियमों के तहत AC का तापमान 20°C से 28°C के बीच ही सेट किया जा सकेगा। इसका मतलब यह होगा कि आप अपने AC से 20°C से कम ठंडा या 28°C से ज्यादा गर्म हवा नहीं ले पाएंगे।
खट्टर ने बताया कि कई विकसित देशों, जैसे जापान और इटली में भी इसी तरह के नियम लागू हैं। जापान में तापमान 26-27°C के आसपास रखा जाता है, जबकि इटली में यह 23°C है।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के विरोध से बचने के लिए तापमान की सीमा 20°C से 28°C रखी गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, AC का आदर्श तापमान 24-26°C के बीच होता है। इस तापमान पर AC चलाने से ऊर्जा की बचत होती है, स्वास्थ्य अच्छा रहता है, पर्यावरण को लाभ होता है और AC की उम्र भी बढ़ती है।
यदि AC को 20°C से नीचे सेट किया जाता है, तो कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसलिए, भारत सरकार और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) भी 24-26°C को ही आदर्श तापमान मानते हैं।
ऊर्जा बचत की दिशा में Temperature standardization का एक नया प्रयोग किया जा रहा है। जिसके तहत AC का temperature न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तक सीमित रहेगा। pic.twitter.com/K7eIIYzs5S
— Manohar Lal (@mlkhattar) June 10, 2025
गुजरात में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री रूपानी समेत 242 यात्री सवार!
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर रोहित शर्मा का भावुक संदेश
ट्रेन में सीट के लिए हाथापाई: सहयात्री ने युवक को बर्थ से खींचा, चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त, वीडियो में दिखा भयावह मंजर
रनवे से उड़ान, चंद सेकंड में विनाश: अहमदाबाद विमान हादसे का सीसीटीवी फुटेज
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: चमत्कार! व्यक्ति सीट नंबर 11A पर बैठा और बच गया
अहमदाबाद में विमान हादसा: उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही हुआ क्रैश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
IND vs ENG: पहले टेस्ट में साई सुदर्शन बाहर! प्लेइंग 11 की तस्वीर हुई साफ
अहमदाबाद विमान हादसा: 11A सीट कहां है, जिसने रमेश विश्वास कुमार की जान बचाई?
दूसरी औरत रख ली इसने : बरेली में पत्नी ने बीच सड़क पर पति को पीटा