अहमदाबाद विमान हादसा: 11A सीट कहां है, जिसने रमेश विश्वास कुमार की जान बचाई?
News Image

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787-8 था, जिसकी फ्लाइट संख्या AI 171 थी।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और मात्र दो मिनट बाद, 1:40 बजे बीजे मेडिकल हॉस्टल पर गिर गया। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। इस व्यक्ति का नाम रमेश विश्वास कुमार है, जो लंदन जा रहा था। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रमेश सीट नंबर 11A पर बैठे थे। अब इस सीट को भाग्यशाली माना जा रहा है। ड्रीमलाइनर 787-8 में यह सीट कहां होती है?

ड्रीमलाइनर बोइंग विमान होते हैं, जिनमें 300 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। भारत में ऐसे 27 विमान हैं। प्रत्येक विमान का सीटमैप अलग-अलग होता है। ड्रीमलाइनर 787-8 के सीटमैप के अनुसार, यह बिजनेस क्लास के ठीक पीछे वाली सीट होती है। इकोनॉमी क्लास में यह सीट बाएं हाथ पर पहली पंक्ति में होती है, जिसके पास में इमरजेंसी एग्जिट भी होता है।

संभवतः रमेश इसी विंडो सीट पर बैठे थे। इस जगह काफी स्पेस भी होता है। खुशकिस्मती से उनकी जान बच गई। रमेश से गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

रमेश विश्वास कुमार 40 वर्षीय भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। वे सीट 11A (आगे के केबिन में, विंडो सीट) पर बैठे थे। वह अपने भाई के साथ यात्रा कर रहे थे, जो दुर्भाग्यवश अभी भी लापता लोगों में शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान दुर्घटना के बाद रमेश ने कूदकर अपनी जान बचाई। रमेश विश्वास कुमार ने दुर्घटना के बाद कहा, मैं जैसे ही उठा, मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी थीं। मैं बहुत डरा हुआ था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: क्या पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी?

Story 1

गेंद गिरी, पलटा पासा और उखड़ गई गिल्लियां... हेड रह गए हैरान!

Story 1

वापसी आसान नहीं! गंभीर ने नायर को खिलाने पर लगाई मुहर, अर्शदीप-साई का डेब्यू तय

Story 1

एटॉमिक साइट तबाह, मिसाइलें बर्बाद, साइंटिस्ट-कमांडर मारे गए: इजरायल ने ईरान पर क्यों किया इतना बड़ा हमला?

Story 1

सौदा कर लो वरना कुछ भी नहीं बचेगा : ईरानी हमले के बाद ट्रंप की सख्त चेतावनी

Story 1

वो हमें एक करोड़ दे रहा, मैं उन्हें दो करोड़ दूंगी, बस मेरे पापा वापस दे दो... विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्री की बेटी का दर्द

Story 1

10 दिनों में श्रेयस अय्यर को दूसरा फाइनल हार, IPL के बाद T20 मुंबई में भी टूटा दिल

Story 1

आगरा में चांदी कारखाने में धमाका: 1 की मौत, 5 घायल, गली में मची अफरा-तफरी

Story 1

WTC फाइनल में ट्रेविस हेड की निकली हवा, मुल्डर ने किया क्लीन बोल्ड

Story 1

अहमदाबाद हवाई दुर्घटना: PM मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया, घायलों से मिले