आंध्र प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सविता एस एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार मामला किसी सरकारी योजना का नहीं, बल्कि उनके गुस्से का है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री सविता एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक जिला अधिकारी पर गुस्से में बुके फेंकती हुई दिखाई दे रही हैं.
बताया जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पहले हुई थी. वीडियो में मंत्री सविता एक पेंशन वितरण कार्यक्रम में मंच पर मौजूद हैं.
कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने अधिकारी प्रभावती से अपने निर्वाचन क्षेत्र में मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण के पहले चरण की जानकारी मांगी.
जब अधिकारी स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ रहीं, तो मंत्री सविता अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने गुस्से में वह गुलदस्ता फेंक दिया जो अधिकारी ने उन्हें स्वागत के रूप में भेंट किया था. वीडियो में मंत्री का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या एक कैबिनेट मंत्री को इस तरह सार्वजनिक रूप से किसी अधिकारी का अपमान करना चाहिए?
लोगों का कहना है कि अधिकारी की गलती पर उचित मंच पर शिकायत की जानी चाहिए, न कि सार्वजनिक तौर पर अपमान किया जाए.
इस वीडियो ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है. विपक्षी दलों ने मंत्री के व्यवहार पर सरकार की आलोचना की है और मंत्री सविता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मामले पर क्या कदम उठाती है.
🚨BIG BREAKING🚨
— Telugu Feed (@Telugufeedsite) June 7, 2025
మంత్రి సవిత దురుసు ప్రవర్తన.. పెనుకొండ తహశీల్దార్ శ్రీధర్ ఇచ్చిన బోకేను విసిరేసిన మంత్రి సవిత
సత్యసాయి జిల్లా కలెక్టర్ చేతన్ సమక్షంలో ఘటన
మంత్రి సవిత తీరుపై సర్వత్రా విమర్శలు.. సోషల్ మీడియా లో వైరల్ గా మారిన మంత్రి సవిత దృశ్యాలు#AndhraPradesh… pic.twitter.com/l7uiMTLMsd
बकरीद पर अमेरिका ने मांगी मसूद अजहर की कुर्बानी , क्या तैयार होगा पाकिस्तान?
भारत की मार से डरा पाकिस्तान, अमेरिका से हथियारों की भीख!
1 लाख के निवेश ने किया 80 करोड़ का कमाल! 1990 में खरीदे शेयर ने उड़ाए होश
पाकिस्तान का आदमपुर एयरबेस पर जेट गिराने का दावा झूठा साबित!
राजस्थान में सियासत गरमाई: गहलोत के घर पायलट, 2 घंटे की मुलाकात से हलचल
पहली बार गहलोत के घर पहुंचे पायलट: क्या होने वाला है राजस्थान में ऐसा बड़ा?
राजा रघुवंशी के हत्यारे का सुराग! 30 मिनट सड़कों पर घूमकर हुआ गायब
जी-7 में खेल खत्म : खालिस्तान समर्थकों की पीएम मोदी को धमकी, पत्रकार पर हमला!
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को बनाया असम से उम्मीदवार
भदोही में थार का आतंक: रौंद देंगे कहते हुए राहगीरों को कुचला!