उत्तर प्रदेश के देवरिया में बकरीद के मौके पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ईश मोहम्मद नाम के 60 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अल्लाह को अपनी कुर्बानी देने के लिए अपना गला रेत लिया।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ईश मोहम्मद ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने कहा कि वह अपनी कुर्बानी दे रहा है और किसी ने उसका कत्ल नहीं किया है।
परिवार वालों के मुताबिक, ईश मोहम्मद एक धार्मिक व्यक्ति था और उसने सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज भी पढ़ी थी। नमाज के बाद वह घर के बाहर बनी झोपड़ी में चला गया, जहां उसने यह कदम उठाया।
जब परिवार वालों ने उसकी कराह सुनी तो वे झोपड़ी में पहुंचे और उसे खून से लथपथ पाया। आनन-फानन में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी, हाजरा खातून ने बताया कि उनके पति पर भूत-प्रेत का साया था और वे अक्सर आजमगढ़ की दरगाह जाया करते थे। वह तीन दिन पहले ही दरगाह से लौटा था।
ईश मोहम्मद के सुसाइड नोट में लिखा था, इंसान बकरे को बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है। वो भी जीव हैं। कुर्बानी करनी चाहिए। मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना। किसी से डरना नहीं है।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम में खुद की कुर्बानी देना बिल्कुल नाजायज है। उन्होंने कहा कि इस्लाम इस तरह की कुर्बानी की इजाजत नहीं देता है और अल्लाह ने इंसान को बनाया है, वह इंसान की कुर्बानी नहीं चाहता है।
*उत्तर प्रदेश – जिला देवरिया में बकरीद पर 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने अपनी कुर्बानी दे दी। गला काटकर जान दे दी।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 7, 2025
सुसाइड नोट में लिखा– इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है। वो भी जीव है, कुर्बानी करना चाहिए। मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं pic.twitter.com/JsX2TLUxow
ड्यूटी खत्म होने पर पायलट का इनकार, डिप्टी CM शिंदे एयरपोर्ट पर अटके, फिर बीमार महिला की मदद कर बने मिसाल
हाथ मिलाए, मुस्कुराए, साथ बैठे: गहलोत-पायलट की मुलाकात, वीडियो वायरल
टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने पीएम मोदी को कहा कायर , बीजेपी भड़की; ममता बनर्जी के इशारे पर बोलने का आरोप
छत्तीसगढ़ में शहीद CRPF जवान के घर पहुंचे डीजी, परिजनों को दी सांत्वना
IPL के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का जलवा, छक्कों की बारिश जारी!
रात 9 बजे के बाद... पुजारा को रोहित की सलाह न मानना पड़ा महंगा, हुई लूटपाट!
कोर्ट के आदेश पर मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया स्पष्टीकरण
लकड़ी तो साथ जाएगी : सांसद रवि किशन का अनोखा पेड़ लगाने का मोटिवेशन वायरल!
बेटे के लिए खरीदी ज़मीन बनी उसकी कब्र, लिपटकर रोते पिता का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
श्रीजी धाम में घिनौनी साजिश: टॉयलेट के पानी से बर्तन धो रहा था होटल, मालिक गिरफ्तार!