महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 6 जून को जलगांव एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक फंसे रहे, जब उनके चार्टर्ड प्लेन के पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। शिंदे संत मुक्ताई पालकी यात्रा से लौटकर मुंबई जाने वाले थे।
पायलट ने कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है और अब वह नियमों के अनुसार विमान नहीं उड़ा सकता। इस बात से प्रशासनिक अधिकारी और शिंदे के साथ मौजूद मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल भी हैरान रह गए।
पायलट ने तर्क दिया कि डीजीसीए के नियमों के अनुसार, वह 8 से 13 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकता। इसमें उड़ान का समय, ब्रिफिंग, डिब्रीफिंग, तैयारी और अन्य प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। पायलट कथित तौर पर पहले ही 12 घंटे की ड्यूटी कर चुका था, इसलिए उसने सुरक्षा और नियमों का हवाला देते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया।
करीब 45 मिनट तक मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल ने एयरलाइन कंपनी और पायलट से बात की। पायलट की मेडिकल जांच भी करवाई गई, ताकि यह तय किया जा सके कि वह उड़ान भरने के लिए सक्षम है या नहीं। एयरलाइन कंपनी की अनुमति और डॉक्टर की हरी झंडी के बाद अंततः पायलट उड़ान भरने को तैयार हुआ और चार्टर्ड फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हो गई।
मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि पायलट को स्वास्थ्य और ड्यूटी टाइमिंग को लेकर कुछ समस्या थी। हमने कंपनी से बात की, और उन्होंने स्थिति को सुलझाया।
फ्लाइट में बैठने से पहले शिंदे की नजर एयरपोर्ट पर परेशान खड़ी शीतल बोर्डे नाम की एक महिला पर पड़ी, जो किडनी की मरीज थी और उसकी फ्लाइट छूट चुकी थी। शिंदे ने उसे और उसके पति को अपने चार्टर्ड प्लेन में बैठा लिया। यात्रा के दौरान शिंदे ने महिला से उसके इलाज की जानकारी ली और मुंबई एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस और सर्जरी का इंतजाम भी करवाया।
इस पूरी घटना से पता चलता है कि कैसे तकनीकी जिम्मेदारियों और मानवीय संवेदनाओं के बीच सामंजस्य बनाना आज भी संभव है।
डेडिकेटेड टू कॉमन मॅन !
— Shivsena - शिवसेना (@Shivsenaofc) June 7, 2025
शिवसेना मुख्य नेते व उपमुख्यमंत्री मा.ना.श्री एकनाथजी शिंदे साहेब शुक्रवारी मुक्ताईनगरला संत मुक्ताबाई पालखी प्रस्थान सोहळ्याला उपस्थित राहण्यासाठी आले होते. तिथून मुंबईकडे परतत असताना विमानतळावर आल्यानंतर त्यांच्या उड्डाणाला थोडा विलंब झाला. मात्र हाच… pic.twitter.com/ZXdLXf5O62
सोते हुए आदमी के पास पहुंची शेरनी, सूंघा और फिर...
चुनाव से पहले बिहार में एक और आयोग: खाद्य कमीशन में कुशवाहा की पार्टी का खुला खाता
गाज़ा में 5 रुपये का Parle-G ₹2400 में: बच्चे की खुशी देख नम हुईं आंखें
आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना क्यों ज़रूरी है, जानिए इसके नुकसान और प्रक्रिया
बस चार दिन और! भारत अंतरिक्ष में भरने जा रहा है ऊंची उड़ान, शुभांशु शुक्ला ने कहा - मैं एक अरब दिलों की उम्मीदें लिए जाऊंगा
RCB की जीत का कैसा नशा! फैन ने काट ली अपनी नस, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
मानवता शर्मसार: अयोध्या में सड़क किनारे झाड़ियों में महिला ने दिया बच्चे को जन्म!
कुंभकरण की नींद! युवक के पास से गुजरी शेरनी, बाल भी बांका न हुआ
फ्रेंच ओपन 2025: जोकोविच का सपना चकनाचूर, सिनर फाइनल में! अल्कारेज से होगी खिताबी भिड़ंत
RCB की जीत पर दीवानापन! फैन ने खून से लगाया विराट कोहली को तिलक, वीडियो वायरल