बिहार में आगामी चुनावों से पहले नीतीश सरकार ने एक और आयोग का गठन कर दिया है। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार बनाए गए हैं।
इस बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो (RLM) का भी खाता खुल गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अंगद कुमार कुशवाहा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
भभुआ से चुनाव लड़ चुकीं रिंकी रानी पांडेय, और भाजपा के मनोज कुमार उर्फ मनोज नेता को भी सदस्य बनाया गया है।
रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य खाद्य आयोग का गठन हुआ है। इसमें उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उनके संघर्ष के साथी अंगद कुशवाहा को सदस्य मनोनीत किया गया है।
उन्होंने अंगद कुशवाहा और अन्य सदस्यों को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एनडीए के विभिन्न दलों के प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्र एवं राज्य नेतृत्व के सभी नेताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
हाल ही में नीतीश सरकार ने एक के बाद एक छह आयोगों का गठन किया था। इन आयोगों में जेडीयू, बीजेपी, लोजपा-आर और हम के नेता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बने थे। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो का खाता नहीं खुला था, जिससे कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं और रालोमो के नेता बेचैन थे।
अब खाद्य आयोग में उपेंद्र कुशवाहा के करीबी अंगद कुशवाहा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने अति पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष नवीन कुमार आर्या को नियुक्त किया है। वे पहले भी इस आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। मधुबनी के निवासी केदारनाथ भंडारी और गयाजी के अमित कुमार को आयोग का सदस्य बनाया गया है।
शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचना जारी की। बिहार राज्य शिक्षा मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष सलीम परवेज को बनाया गया है। शिक्षा विभाग ने इस आशय का पत्र जारी किया है। बोर्ड में दर्जन भर लोगों को पदेन सदस्य और सदस्य बनाया गया है।
*राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य खाद्य आयोग का गठन हुआ है। इसमें हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लम्बे काल से हर क्षण मेरे संघर्ष के सबसे निकट के साथी श्री अंगद कुशवाहा जी को सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री अंगद कुशवाहा जी और अन्य सदस्यों को बहुत बहुत बधाई। साथ ही राज्य के माननीय… pic.twitter.com/YlVx2IsaiN
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) June 7, 2025
गाजा में बेटी के लिए 2300 रुपए में बिका 5 रुपए का पारले-जी बिस्कुट, वायरल हुआ भावुक वीडियो
बाज नहीं आएंगे पाकिस्तानी! लाइव मैच में की बेईमानी , वीडियो ने खोली पोल
केएल राहुल का धमाका! टेस्ट सीरीज से पहले जड़ा शानदार शतक
IND vs ENG: ध्रुव जुरेल की लगातार तीन फिफ्टी, ऋषभ पंत की बढ़ी टेंशन!
क्रिकेट में धमाका: नया टी20 वर्ल्ड कप शुरू, MI, CSK, और RCB भी मैदान में!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSNL का धमाका: 30 जून तक सस्ता रिचार्ज!
हेडिंग्ले टेस्ट: केएल राहुल ओपनर, शुभमन गिल नंबर 4 पर!
चिनाब में सूखे पर पाक मंत्री की धमकी: भारत को जल युद्ध में हराएंगे
कोहली के दीवाने का खूनी खेल: कलाई काटकर पोस्टर पर खून का तिलक, वीडियो वायरल!
गड्ढे से निकलने के बाद हाथी के बच्चे ने दिखाया अद्भुत आभार!