नागार्जुन के घर में खुशियों की डबल दस्तक! छोटे बेटे अखिल ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, वायरल हुईं मनमोहक तस्वीरें
News Image

मुंबई: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के परिवार में फिर से खुशियों का माहौल है। उनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी, नागा चैतन्य के भाई, आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

अखिल ने 6 जून को हैदराबाद में अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावजी के साथ सात फेरे लिए। शादी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हालांकि अखिल अक्किनेनी ने अभी तक औपचारिक रूप से शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं, लेकिन समारोह की कई तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।

वायरल तस्वीरों में अखिल पारंपरिक सफेद परिधान में नजर आ रहे हैं, जबकि जैनब आइवरी रंग की कढ़ाई वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हीरे के सुंदर आभूषण पहने हैं और अपने बालों को सफेद फूलों से सजाया है। दुल्हन के रूप में जैनब बेहद प्यारी लग रही हैं।

एक अन्य तस्वीर में नागार्जुन अपने बेटे के साथ शादी की रस्म निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अखिल की शादी में नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला भी शामिल हुए।

अखिल और जैनब ने पिछले साल नवंबर में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सगाई की थी। दोनों लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

जैनब रावजी, इंडस्ट्रियलिस्ट ज़ुल्फ़ी रावदजी की बेटी हैं, जिन्हें कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री का पायनियर माना जाता है। जैनब खुद भी एक कलाकार हैं और अपनी पेंटिंग्स में प्रकृति, संतुलन और सांस्कृतिक प्रभावों को दर्शाती हैं।

यह भी ज्ञात है कि जैनब अखिल से 9 साल बड़ी हैं।

बता दें कि इससे पहले, अभिनेता नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर, 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी की थी, जिनकी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। और अब, एक साल के भीतर ही नागार्जुन के घर में दूसरी बहू का आगमन हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुझे आपसे डर नहीं लगता : वंदे भारत ट्रेन में पीएम मोदी से बोली बच्ची, जानिए प्रधानमंत्री का रिएक्शन

Story 1

हरियाणा को करोड़ों की सौगात: CM सैनी की विकास परियोजनाओं की घोषणा!

Story 1

तेजप्रताप का नया पोस्ट: बिहार की राजनीति में फिर हलचल!

Story 1

वंदे भारत में गूंजी हैप्पी बर्थडे की धुन, यात्रियों ने बजाई तालियां!

Story 1

हैवानियत की हद: पति ने पत्नी को रेलिंग से लटकाया, वीडियो वायरल

Story 1

रायपुर में सड़क पर मारपीट: बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़कियों पर हमला, उंगली काटी

Story 1

विशेष सत्र की मांग पर हस्ताक्षर क्यों नहीं? सुप्रिया सुले ने कांग्रेस को घेरा!

Story 1

G7 में मोदी को घेरने की पन्नू की धमकी, खालिस्तानी आतंकी की गीदड़भभकी!

Story 1

क्या बिहार और बंगाल चुनावों से पहले राहुल गांधी ने मान ली हार? महाराष्ट्र का उदाहरण देकर उठाए सवाल

Story 1

अखिल और ज़ैनब विवाह बंधन में बंधे, नागार्जुन ने साझा की अनदेखी तस्वीरें