मासूम को मुँह दबाकर उठाया, लिफ्ट के पास की हैवानियत: आलमबाग रेपकांड का CCTV फुटेज रूह कंपा देगा
News Image

लखनऊ के आलमबाग में 4 और 5 मई की मध्यरात्रि को एक ढाई साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई थी। बच्ची मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रही थी।

लखनऊ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। महज 24 घंटे के भीतर ही आरोपी दीपक वर्मा उर्फ नन्हू को 5 और 6 मई की मध्यरात्रि एक मुठभेड़ में मार गिराया गया।

इस घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में आरोपी दीपक वर्मा मासूम को सड़क से उठाकर लाता है और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता है।

CCTV फुटेज मध्य रात्रि 2 बजकर 50 मिनट के आसपास का है। इसमें आरोपी दीपक वर्मा मेट्रो पुल के नीचे मां-बाप के साथ सो रही ढाई साल की मासूम का मुंह दबाकर उठाता है। वीडियो में वह मासूम को गोद में लेकर दौड़ते हुए सड़क पार करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि वह मासूम को लेकर आता है और बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बनी लिफ्ट के पास मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता है। इस घटना से जुड़ा CCTV सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध है।

घटना के बाद आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही तेजी से कार्रवाई की गई।

पुलिस ने देवीखेड़ा रोड पर तिराहे से करीब 200 मीटर आगे अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस करके उसे रोकने का प्रयास किया। अभियुक्त दीपक पीछे मुड़कर तेजी से भागने का प्रयास किया, जिसके चलते करीब 50 कदम की दूरी पर उसकी स्कूटी फिसलकर गिर गई।

आनन-फानन में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जो चूक गई। पुलिस ने आवाज देकर उसे टीम से घिरने और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना।

इसके बाद भी उसने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसकी गोली आलमबाग थाने के प्रभारी निरीक्षक के पहने हुए बुलेट प्रूफ जैकेट में आकर लगी। इस कार्रवाई के बीच पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाक को मुस्लिम मुल्कों में बेनकाब करने के बाद ओवैसी की लैला बनने की बात!

Story 1

हाउसफुल 5: दर्शकों को आई अक्षय कुमार की कॉमेडी पसंद, रिव्यूज में बताया बड़ा मजा आया

Story 1

सहारनपुर के देवबंद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल, दो गिरफ्तार

Story 1

संगीत सोम का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: मुगल शासन के आखिरी बादशाह कभी CM नहीं बनेंगे

Story 1

सरकार लाचार, FIR दर्ज करने में असमर्थ: उपराष्ट्रपति धनखड़ का सनसनीखेज बयान

Story 1

प्रतिबंधित पशु कटे तो मुसलमान भी कटेंगे: बीजेपी मंत्री का विवादित बयान

Story 1

सहारनपुर में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित!

Story 1

हाउसफुल 5: क्या अक्षय कुमार की कॉमेडी ने जीता दर्शकों का दिल? सोशल मीडिया पर वायरल हुए रिव्यू!

Story 1

भूत की बाहों में झूलती लड़की? कैमरे में कैद हुई रहस्यमयी घटना

Story 1

स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी