उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना इलाके में आज एक सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण पायलट को खेत में सुरक्षित लैंडिंग करानी पड़ी।
दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
सहारनपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी देहात) सागर जैन ने बताया कि सरसावा एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सेना के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सेना की टीम हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुट गई है।
वायुसेना के अनुसार, यह एक प्रिकॉशनरी लैंडिंग थी, यानी एहतियात के तौर पर की गई लैंडिंग। बताया जा रहा है कि अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर था, जो अब वापस अपने बेस पर उड़ान भरकर चला गया है।
*सेना के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग..
— NDTV India (@ndtvindia) June 6, 2025
सहारनपुर के चिलकाना इलाके में रूटीन अभ्यास के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी कमी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. दोनों पायलट सुरक्षित हैं, सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.#UttarPradesh pic.twitter.com/0QWVtU9IWE
जनरेटर से लड़कियों को परेशान करना पड़ा भारी! वीडियो हुआ वायरल
पानी में JCB से मस्ती! क्या आपने ऐसा तरीका पहले कभी देखा है?
6 जून पाकिस्तान के लिए कयामत की रात, जम्मू कश्मीर से गरजे पीएम मोदी
नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं शोभिता धुलिपाला की देवरानी
लालू के लाल तेजप्रताप यादव फुल एक्शन में, कहा - जीत हमेशा सत्य की
इश्क फरमा रहे नाग-नागिन, वीडियो बनाने पर नागिन ने किया हैरान करने वाला काम!
पहली इंटरनेशनल फिल्म में सलमान और संजय दत्त का दमदार लुक, 7 डॉग्स का टीजर हुआ जारी
भूत की बाहों में झूलती लड़की? कैमरे में कैद हुई रहस्यमयी घटना
1400 करोड़ का चिनाब ब्रिज: बम, भूकंप भी बेअसर, जानिए खासियतें
भाई की हरकत देख दुल्हन की छूटी हंसी, वायरल हुआ मजेदार वीडियो!