बेंगलुरु भगदड़: RCB ने बिना इजाजत रखी विक्ट्री परेड, फ्री एंट्री का एलान बना त्रासदी का कारण!
News Image

बेंगलुरु, 5 जून। कर्नाटक सरकार और बेंगलुरु सिटी पुलिस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में हुए दर्दनाक हादसे के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्रबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारियों का कहना है कि RCB ने स्थानीय प्रशासन से कोई अनुमति लिए बिना ही विक्ट्री परेड आयोजित करने का फैसला किया, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने तो यहां तक अनुरोध किया था कि आईपीएल-18 में RCB की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए, लेकिन RCB प्रबंधन ने इस अनुरोध को भी ठुकरा दिया। दुर्भाग्यवश, स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई।

बुधवार का दिन RCB की जीत के जश्न की बजाय कई परिवारों के लिए मातम लेकर आया। कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली सहित टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी लेकर बेंगलुरु पहुंचे, जहां 4 जून की शाम को आनन-फानन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का आयोजन किया गया। अव्यवस्थित तरीके से हुए इस आयोजन के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

अब यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पुलिस ने RCB प्रबंधन से इस आयोजन को स्थगित करने का अनुरोध किया था।

RCB ने 3 जून को अहमदाबाद में आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता था। 4 जून को यह खबर आई कि RCB की टीम बेंगलुरु में एक विक्ट्री परेड निकालेगी। सुबह से ही सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच, पुलिस ने विक्ट्री परेड की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके चलते परेड रद्द हो गई। पुलिस चाहती थी कि RCB रविवार को समारोह का आयोजन करे, लेकिन RCB ने पुलिस की अनदेखी करते हुए 4 जून को ही समारोह आयोजित कर दिया।

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, RCB ने यह तर्क दिया कि तब तक उनकी टीम के विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट जाएंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने सरकार के साथ RCB फ्रेंचाइजी को भी समझाने की कोशिश की थी कि इस आयोजन को टाला जाए। हमने उन्हें सलाह दी थी कि यह प्रोग्राम रविवार को आयोजित किया जाए, जब फैंस की भावनाएं थोड़ी शांत हो जाएंगी। हमने उनसे यह भी कहा था कि कोई जुलूस न निकालकर एक जगह पर व्यवस्थित तरीके से इस प्रोग्राम का आयोजन किया जाए। खिलाड़ियों को स्टेडियम में लाएं और वहीं पर पूरा प्रोग्राम किया जाए।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, RCB प्रबंधन का तर्क था कि उनके खिलाड़ी, खासकर विदेशी खिलाड़ी तब तक भारत में नहीं रुकेंगे। स्वाभाविक रूप से सरकार भी इसका फायदा उठाना चाहेगी। यदि सरकार मना कर देती तो भी अराजकता पैदा हो जाती। मंगलवार को सुबह 5.30 बजे से कांस्टेबल से लेकर कमिश्नर तक सड़कों पर थे और पूरी तरह थक चुके थे। यह पूरी तरह से पागलपन था, हमने पहले कभी इस तरह का उन्माद नहीं देखा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, RCB मैनेजमेंट ने कथित तौर पर आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले, 3 जून को बेंगलुरु सिटी पुलिस से संपर्क कर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड की इजाजत मांगी थी। सूत्रों ने बताया कि RCB मैनेजमेंट ने पुलिस से अनुमति मिलने से पहले ही अपनी विक्ट्री परेड के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी सार्वजनिक कर दी।

RCB के हैंडल से किया गया यह पोस्ट वायरल हो गया और इसे कुछ ही घंटों में 10 लाख से अधिक बार देखा गया।

सूत्रों की मानें तो, इसी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्टेडियम के बाहर भीड़ बढ़ गई और बाद में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। बेंगलुरु पुलिस ने कथित तौर पर RCB को सूचित किया था कि विक्ट्री परेड के लिए उसकी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने RCB मैनेजमेंट से इसे स्थगित करने और 4 जून को विक्ट्री परेड नहीं आयोजित करने के लिए कहा था। हालांकि, 4 जून को RCB के आधिकारिक हैंडल से पुलिस से चर्चा किए बिना ही समय और स्थान के साथ विक्ट्री परेड के बारे में ट्वीट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, RCB के फ्री एंट्री पास की घोषणा करने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। इसके बाद पुलिस ने टीम को कम से कम रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया था। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने पुलिस के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया और आईपीएल विक्ट्री परेड के लिए RCB के 4 जून के प्लान के साथ जाने का निर्णय किया।

पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर RCB की पहली आईपीएल जीत का जश्न मना रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 3 जून की देर रात तक, कथित तौर पर 4 जून की तड़के 4 बजे तक काम किया था। थका देने वाली शिफ्ट को देखते हुए, पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा था कि अगली सुबह एक और हाई प्रेशर वाले इवेंट के लिए फिर से कर्मियों की तैनाती मुश्किल होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक, 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट!

Story 1

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Story 1

उन्होंने मेरा शारीरिक और मानसिक शोषण किया : चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी का सनसनीखेज आरोप

Story 1

केदारनाथ यात्रा पर कुदरत का कहर: पैदल मार्ग भी अगले आदेश तक स्थगित!

Story 1

विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार: इस दुख में हमें जो चाहिए...

Story 1

डेब्यू मैच में लूटेरे बने गेंदबाज, 4 ओवर में दिए 81 रन, बना शर्मनाक रिकॉर्ड!

Story 1

ट्रेन के जनरल कोच में मार-पिटाई: ऊपर से लातें, नीचे से चांटे - वीडियो वायरल

Story 1

फ़ोन आया और कहा- संन्यास ले लो : करुण नायर का सनसनीखेज खुलासा!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: दूसरा ब्लैक बॉक्स बरामद, 33 यात्रियों सहित 270 की मौत

Story 1

5 गेंद, 5 विकेट: दिग्वेश राठी की तूफानी गेंदबाजी का वायरल वीडियो!